धमतरी।सिंध शक्ति महिला संगठन एवं पूज्य सिंधी पचायत के तत्वावधान मे चैटीचँद के पावन अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सिंधी महिला मंडल द्वारा महिला स्कूटर रैली निकाली गई। यह रैली विंध्यवासिनी मंदिर से लेकर घड़ी चौक तक झूलेलाल साईं के उद्घोषणा के साथ नाचते गाते सभी महिलाएं निकली। स्कूटर में सभी महिलाएं सफेद ड्रेस और केसरिया रंग की चुनरी और केसरिया रंग की पगड़ी पहनी हुई थी। इसके साथ ही साथ झूलेलाल का झंडा हाथ में लिए झूलेलाल की जयकारा के साथ शहर का भ्रमण कर रही थी। ऐसा लग रहा था जैसे सभी महिलाएं परियां है जो आकाश से धरती पर उतर आई है।
जैसे ही महिला रैली शहर में निकली तो माहौल देखने के लायक था। वैसे भी चैत्र मास एवं हिंदुओं का नया वर्ष और इसके साथ ही साथ माता की भक्ति का दिन था। सभी महिलाएं विंध्यवासिनी मंदिर में महाआरती करती है। महाआरती से माता से यह दुआएं मांगती है कि सबका कल्याण हो और सब अच्छे से रहे। इसके साथ ही साथ सभी स्कूटर का रैली में प्रवेश करती है।सभी महिलाएं झूलेलाल मंदिर में जाकर झूलेलाल साई की आरती की।तत्पश्चात रैली पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष ने झंडी दिखाकर रवाना किया। जो लोग बुजुर्ग थे और जो चल नहीं सकते हैं उसके लिए लगभग 50 ई रिक्शा की व्यवस्था की गई थी।सभी के हाथों में झूलेलाल साई का झंडा था। नाचते गाते वह प्रस्थान किये। जगह-जगह पर रैली का स्वागत किया गया। समाजसेवी राजेश शर्मा की टीम, मंदिर के ट्रस्टी आनंद पवार, सुखी कोटवानी, गोपाल वाधवानी, कोमल चावला, अशोक बुधवानी एवं अन्य लोगों के द्वारा स्वागत किया ।
घड़ी चौक में रोमी सावलानी एवं जीविका सावलानी के द्वारा आतिशबाजी एवं स्वागत समारोह किया गया। आतिशबाजी से पूरा आकाश जगमगा उठा घड़ी चौक में सभी महिलाएं धूमधाम से अपने इष्ट देवता की जयंती पर नृत्य किये। तत्पश्चात झूलेलाल की चित्र पर माल्यार्पण कर महाआरती की गई। इसके पश्चात प्रसादी वितरण किया गया। सभी के हाथो मे जब महाआरती के लिए दिया जला घडी चौक जगमगा उठा। सभी लोग धर्मशाला की ओर प्रस्थान किये। धर्मशाला में लकी ड्रा खोला गया लगभग 50 लोगों को लकी ड्रा मिला वहां पर भोजन की व्यवस्था थी।कार्यक्रम को सफल बनाने महापौर रामू रोहरा, पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष चंदू जसवानी, कार्यवाहक अध्यक्ष सोनू जसूजा, रोमी सावलानी, सुनील रेवलानी, बंटी वाधवानी, सजू गंगवानी, अमर पिजानी, राजू पंजवानी, रामचंद्र वाधवानी, लक्ष्मण हिंदूजा, अशोक बुधवानी, महेश रोहरा, छत्तीसगढ़ सिंधी महपचायत महिला विंग की अध्यक्ष भावना कुकरेजा अपनी टीम के साथ सिंधु शक्ति महिला संगठन की सदस्य और अध्यक्ष पार्वती वाधवानी, महा संरक्षक प्रिया पंजवानी, सचिव साक्षी वाधवानी, शारदा चावला, जया चावला, रिया सोनेटा, दिशा कामरानी, रोमा राहूजा, पलक सुंदरानी सिमरन वाधवानी मुस्कान वाधवानी प्रीति पिंजानी मोना वाधवानी संगीता वाधवानी सरला डोडवानी श्वेता नानकानी ननकानी कुमकुम रेवालानी किरण ग्वालानी तान्या चावला अन्याआसवानी वासवानी दीपा जसवानी श्रद्धा चावला रीता धामीचा कोमल धामेचा सहित बड़ी संख्या में सिंघी समाज के लोग मौजूद थे।




0 टिप्पणियाँ