धमतरी।शनिवार की रात सोरिद वार्ड के दुकान-मकान में चोरी की बड़ी वारदात हुई है जिससे वार्डवासी दहशत में आ गए है। गलियों के सड़कों में स्ट्रीट लाईट जलने के बावजूद चोरी की घटना हुई है। वार्ड में पुलिस की रात्रि गश्त कम होने के कारण चोर बेखौफ गये हैं।
घटना सोरिद वार्ड के साहू बंगला के पीछे योगेश्वरी मगेन्द्र परिवार के मकान है। मकान और दुकान एक ही परिसर में है। शनिवार 14 मार्च को परिवार अपने रिश्तेदार के यहां शादी में बाहर गये थे, जिसकी जानकारी चोर को रही होगी। चोर एक से अधिक संख्या में होने की आशंका जताई गई है, क्योकि चोर मकान के मेन गेट से अंदर घुसे है और अंदर से लाईट का मेन स्वीच बंद कर दिए। मेन स्वीच बंद होने से कैमरा भी बंद हो गया था।उसके बाद इतमीनान से चोरी कर दुकान से नगदी रकम और मकान के आलमारी से नगद एक लाख, सोने-चांदी की जेवरात पार कर दिया। उनका परिवार जब रविवार सुबह घर पहुंचे तो उन्हे मकान में चोरी होने की घटना का पता लगा। घटना की सूचना तुरंत कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। फिलहाल चोर का कोई सुराग तो नहीं मिला लेकिन चोर स्थानीय जानकर व्यक्ति होना बताया जा रहा है।
पुलिस पेट्रोलिंग की कर चुके हैं मांग
सेारिद वार्ड में चोरी शनिवार रात 12 बजे के बाद होना बताया जा रहा है क्योकि 12 बजे के बाद वार्ड की मोहल्लों की सड़के सूनी हो जाती है। केवल अपराधी किस्म के लोग ही विचरण करते रहतें है, चोरी की घटना की आशंका पर वार्डवासी कई बार पुलिस से शिकायत कर नाईट पेट्रोलिंग कर आवारा घूमने वाले बदमाशों की धरपकड़ करने की मांग कर चुके है।





0 टिप्पणियाँ