NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Crime: दिनदहाड़े घर से नगदी और सोने चांदी के जेवरात पार... काम करने आए व्यक्ति पर शक


धमतरी। शहर के लाल बगीचा वार्ड में दिनदहाड़े चोरी से हड़कंप मच गया है। इसमें दीमक ट्रीटमेंट के लिए आए व्यक्ति पर शक जाहिर की गई है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

लालबगीचा वार्ड धमतरी निवासी कवलजीत सिंह तलूजा पिता अवतार सिंह तलूजा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि  26 मार्च की सुबह करीब 11-30 बजे मनीष नाम के व्यक्ति को दीमक ट्रीटमेंट के लिये बुलाया था। जिसे घर के सभी जगह एवं अलमारी को दिखाया तो वह अलमारी के सामानों को हटाने के लिये बोला। तब हम लोग अलमारी से सभी सामान को हटाकर उसके दोनों दराज को लॉक कर चाबी गलती से कपडे में भूल गये थे। मनीष काम करने के दौरान एक बार बाहर निकला था। काम करने के बाद वह जल्‍दी में पैसा मांगने लगा। मै खाना खा रहा था तो मम्‍मी को बोलकर उसको मेहनताना दिलाया जो करीबन 2-30 बजे चला गया। आधा घंटे बाद रूम में जाकर देखे तो अलमारी के दोनो दराज खुले थे। अंदर देखे तो दराज में रखे सोने का तीन सिक्‍का, एक सोने का लॉकेट लगा चैन, दो सोने की छोटी अंगूठी एक सोने का बचकानी कड़ा तथा रखे नगदी रकम जिसे गिना नही था कुल लगभग 95000रूपये, जेवर दराज में नही था। जिसे कोई चोरी कर ले गया।मनीष पर पूरा शंका है। अलमारी खोलकर सोने के सिक्‍के जेवरात एवं नगदी रकम को चोरी करने वाले अज्ञात ब्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की जाए।

थाना सिटी कोतवाली प्रभारी राजेश मरई ने बताया कि कवलजीत सिंह तलूजा की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(a) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ