NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Death:मारपीट से युवक की मौत, आरोपी पुलिस हिरासत में.... महिला की संदिग्ध मौत, गले में निशान,कहीं हत्या तो नही?

 

रवि की मौत


 धमतरी।मगरलोड ब्लॉक के बड़ी करेली चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हरदी में एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। महिला के गले में निशान है, उस एंगल से पुलिस जांच में जुड़ गई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 मिली जानकारी के अनुसार ग्राम हरदी निवासी चंद्रशेखर यादव चरवाहा है। उसकी पत्नी सोम यादव की सोमवार शाम अचानक मौत हो गई। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो गले में निशान पाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे ने बताया कि सीने में दर्द के बाद मौत बताया जा रहा है।चूंकि गले में निशान है इसलिए मामला संदिग्ध लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

एक अन्य संदेहास्पद घटना बिरेझर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अवरी में भी हुई है।जिसमें युवक की मौत के मामले में मारपीट करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया गया है।ASP शैलेंद्र पांडे ने बताया कि ग्राम अंवरी में सोमवार को एक बारात आई हुई थी। गांव के रवि बघेल और भोला चेलक के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और जमकर मारपीट हुई। रवि घर में था, सुबह देख तो उसकी मौत हो चुकी थी। आरोपी भोला को फिलहाल हिरासत में ले लिया गया है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ