NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

DMT: सड़क किनारे फांसी के फंदे पर लटके मिली मरीज की लाश...शौचालय में बुजुर्ग ने की खुदकुशी

 


धमतरी। मंगलवार की सुबह शहर के मुख्य मार्ग में पीडी नाला के पास एक युवक की फंदे पर लटकते लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के हाथ में पट्टी बंधा था, इससे स्पष्ट था कि मरीज कहीं भर्ती था।

 सुबह-सुबह सड़क से गुजरने वाले लोगों की नजर अचानक खंडेलवाल एक्स रे के बाजू में जगह के पास एक युवक की फंदे पर लटकती हुई लाश पर पड़ी। विडंबना तो यह है कि कुछ लोग इसका फोटो खींच रहे थे और कुछ तो सेल्फी भी ले रहे थे। इसी दौरान शहर के व्यवसायी रमेश देव ने  इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पर मौके पर पहुंचकर वरदान एंबुलेंस से शव को जिला अस्पताल पहुंचाया।मृतक की पहचान सोनू गुप्ता 34 वर्ष पिता रत्नेश रिसाई पारा के रूप में हुई। जो पेशे से ड्राइवर है। हाथ पैर में झनझनाहट के चलते जिला अस्पताल में भर्ती था। महत्वपूर्ण बात यह है कि जिला अस्पताल से वह 30 मार्च की रात निकल गया था और उसकी लाश मिली है।यहां पर एक बार फिर से अस्पताल प्रबंधन के सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया ।


शौचालय में मिली लाश

 इसी तरह एक अन्य घटना में बांसपारा सामुदायिक शौचालय में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक दिलीप नामदेव 65 वर्ष पिता जगमोहन की तबीयत खराब रहती थी। आशंका है कि इसी के चलते उसने शौचालय में फांसी लगा ली होगी। मृतक पेशे से हलवाई था।कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ