रायपुर।छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने रामनवमी के अवसर पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस दिन राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। पहले इसे केवल सामान्य अवकाश माना जाता था, लेकिन अब इसे सार्वजनिक अवकाश में बदल दिया गया है।
अविनाश चंपावत सचिव सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य शासन एतद्वारा, भारत सरकार, गृह मंत्रालय की अधिसूचना क्रमांक-20-25-56-पब-एक, दिनांक-08 जून, 1957 के साथ पढ़ी गई परक्राम्य लिखित अधिनियम (निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट), 1881 (1881 का क्रमांक 26) की धारा 25 के स्पष्टीकरण द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 26 मार्च, 2026, दिन-गुरुवार को "रामनवमी" पर्व के अवसर पर सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अंतर्गत सार्वजनिक अवकाश का दिन घोषित करता है।





0 टिप्पणियाँ