धमतरी।मगरलोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छोटी करेली में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला का 15 दिन पहले ही शादी हुआ था। मेहंदी का रंग हाथों से गया ही नहीं था कि आखिर क्या वजह आ गई कि उसने मौत को गले लगा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम छोटे करेली निवासी कामेश कंवर का विवाह महासमुंद जिले के ग्राम खैरझिटी निवासी निवासी नूतन के साथ 12 मार्च को संपन्न हुआ था। महिला नूतन करेली में ही रह रही थ। अचानक 25 -26 की दरमियानी रात उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर गुरुवार सुबह मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची।
इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे ने बताया कि ग्राम छोटे करेली में महिला ने खुदकुशी की है। 12 मार्च को उसकी शादी हुई थी। प्रथम दृष्ट्या में पति के साथ विवाद सामने आ रहा है। वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा। किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।




0 टिप्पणियाँ