NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Drowning: सोरम के मुरुम खदान के पानी में डूबने से युवक की मौत

  


धमतरी। रुद्री थाना क्षेत्र के ग्राम सोरम में एक व्यक्ति की खदान में डूबने से मौत हो गई।

 मिली जानकारी के अनुसार जीवित ध्रुव (उम्र 38 वर्ष) पिता सुखीत राम ध्रुव निवासी सोरम गुरुवार की सुबह शौच के लिए बाहर गया हुआ था। इसी दौरान गांव के पास स्थित मुरूम खदान के पानी में डूब जाने से उसकी  मौत हो गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर देखा, जिसके बाद रुद्री पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।शव को वरदान परमार्थ सेवा समिति के शिवा प्रधान, कमल साहू द्वारा जिला अस्पताल लाया गया।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ