NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Enquiry: जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में आत्महत्या मामले की जांच के लिये पहुंचे संयुक्त संचालक

 


Bhupendra Sahu

धमतरी। जिला अस्पताल के बर्न वार्ड के बाथरूम में मरीज द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में गुरूवार को संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. महेश्वर धमतरी जिला अस्पताल पहुंचे। ड्युटी पर तैनात स्टाफ के अलावा अधिकारियों से पूछताछ की। दोपहर तक मृतिका का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। 


ज्ञात हो कि ग्राम खोपाबेड़ा कोंडागांव निवासी युवती दशोमती नेताम 20 वर्ष को झुलसने पर जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया था। 11 मार्च की दोपहर उसने अचानक बाथरूम में खुदकुशी कर ली। जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग से संयुक्त संचालक धमतरी पहुंचे। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. यूएल कौशिक, सिविल सर्जन डॉ. टोंडर भी मौजूद रहे।

अस्पताल में दशोमती नाम की महिला ने आत्महत्या कर ली थी। उसी की जांच की सिलसिले में पहुंचा था। 10% झुलसने पर उसका इलाज जारी था। इसमें स्टाफ की कोई लापरवाही नहीं है। स्टाफ द्वारा बेहतर इलाज किया जा रहा था।

डॉ एनपी महेश्वर, संयुक्त संचालक,स्वास्थ्य सेवाएं

रायपुर




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ