NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Good News: उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के कैमरे में कैद हुआ नया बाघ

 



भूपेन्द्र साहू

धमतरी। उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में एक और खुशी की खबर आई है।नया टाइगर कैमरे में कैद हो गया है। अब इससे संभावना है कि वर्तमान में दो टाइगर क्षेत्र में है। इसके पहले एक टाइगर और आया था।यानि तीन टाइगर की चहलकदमी  यहां पर देखी जा चुकी है। पिछले दो वर्षों में वन्य प्राणियों के लिए बेहतर और अनुकूल वातावरण तैयार करने के प्रयास किए गए थे, जिसका सकारात्मक परिणाम अब देखने को मिल रहा है।


 उदंती सीता नदी अभ्यारण क्षेत्र में जानवरों का आना-जाना लगा हुआ है। कई नए-नए पक्षी और जानवर देखे जाते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि यहां पर अब बाघ की आवाजाही बढ़ गई है।ताजा उदाहरण इसका यह है कि 5 मार्च को एक नए टाइगर की मौजूदगी हुई है। 

उदंती सीता नदी अभ्यारण क्षेत्र के उपनिदेशक वरुण जैन ने बताया कि 50 दिन पहले जिस टाइगर के पगमार्क मिले थे वह कमरे में कैद हो चुका है। जहां पर 10 कैमरे लगे थे वहां पर टाइगर की उपस्थिति दिखी है। क्षेत्र में 300 कैमरे लगाए गए हैं बहुत जल्द पूरा फोटो आ जाएगा। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2025 में एक टाइगर आया था जो अक्टूबर 2025 में आगे बार नवापारा क्षेत्र में बढ़ गया। दूसरे टाइगर की पहचान उसके बाद हुई थी। अभी फिर से तीसरे टाइगर की फोटो आई है इस तरह से दो टाइगर वर्तमान में मौजूद हैं और एक टाइगर आगे बढ़ चुका है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ