धमतरी।पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ किये गए व्यवहार को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसकी घोर निंदा की है। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का इस प्रकार अपमान होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। इसी मामले में भाजयुमो ने गांधी मैदान में मंगलवार की शाम ममता बनर्जी का पुतला दहन किया।
भाजयुमो ने कहा कि जब राष्ट्रपति संथाल समाज के एक कार्यक्रम में शामिल होने पश्चिम बंगाल पहुँचीं, तब राज्य सरकार द्वारा प्रोटोकॉल का समुचित पालन नहीं किया गया। कार्यक्रम का स्थान भी अंतिम समय में बदल दिया गया और राज्य सरकार की ओर से कोई वरिष्ठ प्रतिनिधि उनके स्वागत के लिए उपस्थित नहीं हुआ। यह घटना न केवल राष्ट्रपति पद की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाली है, बल्कि यह पूरे आदिवासी समाज और भारत के संविधान का भी अपमान है।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रपति देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन होती हैं और उनका सम्मान पूरे राष्ट्र का सम्मान है। इस प्रकार का अपमान न केवल राष्ट्रपति पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है बल्कि यह देश के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का भी अपमान है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहां सभी को अपनी बात रखने की स्वतंत्रता है, लेकिन किसी भी व्यक्ति को यह अधिकार नहीं है कि वह देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करे या उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाए।
संगठन ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज में गलत संदेश देती हैं। प्रशासन से मांग की गई है कि इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस प्रकार की असम्मानजनक हरकत करने का साहस न कर सके। देश के सर्वोच्च पद का अपमान किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पुतला दहन में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, महामंत्री महेन्द्र पंडित, राकेश साहू, शशि पवार, रोहिताश मिश्रा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष मोहन पुजारी, विनय जैन, अमन राव, शुभम जायसवाल युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांक मिश्रा , महामंत्री ओमेश यादव, जितेश सिन्हा,शुभाष चंद्राकर,पंकज साहू, अर्पित, आदर्श शर्मा जी, शुभाष यादव जी, आदित्य भोसले, हर्ष अग्रवाल, कोमल, गौरव, यश गांधी, मनीष साहू, हेमंत चंद्राकर, गिरीश साहू, लोकेश चंद्राकर, हुमन यादव, अविनाश दुबे, मिथलेश सिन्हा, अतुल साहू, तुषार साहू,घासी राम साहू एवं योगेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ