NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Breaking:नेशनल हाईवे में डीपीएस स्कूल के पास भयानक सड़क हादसा, तरबूज से भरे पिकअप को ट्रक ने मारी ठोकर... एक की मौत, एक गंभीर

 


धमतरी।रायपुर रोड स्थित डीपीएस स्कूल के पास एक भयानक सड़क हादसा हो गया। तरबूज से भरे पिकअप को पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दी। घटना में पिकअप के एक व्यक्ति की मौत हो गई, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस और वरदान एम्बुलेंस के सहयोगी पहुंच गए।

मिलीजानकारी के अनुसार मानपुर से कलिंदर (तरबूज)भरकर जा रही एक पिकअप CG04 PQ 8948  डीपीएस स्कूल के पास पंचर हो गई थी। पिकअप के ड्राइवर और कंडक्टर सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर टायर बदल रहे थे।

इसी दौरान पीछे से आ रही अशोक लीलैंड की ट्रक CG17 KU7583 जो आयरन (कच्चा लोहा) लेकर रायपुर की ओर जा रही थी,  पिकअप को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक कुछ दूर जाकर पलट गई।

इस हादसे में पिकअप चालक चेतन साहू उम्र 25 वर्ष भेंड्री  मगरलोड की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि  सहयोगी तरुण साहू उम्र 18 वर्ष को हाथ में चोट आई है।घटना मध्य रात्रि लगभग 1 बजे की बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलने पर वरदान परमार्थ सेवा संस्था के शिवा प्रधान, डूमन साहू, योगेश साहू और अमन साहू मौके पर पहुंचे। उनकी मदद से मृतक के शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी पहुंचाया गया। टोल प्लाजा की क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर सड़क को क्लियर कराया गया। इस दौरान अर्जुनी थाना के पुलिस स्टाफ भी मौके पर पहुंच गए थे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ