NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

धमतरी को मिली नई अत्याधुनिक 108 एंबुलेंस, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और मजबूत

 



महापौर रामू रोहरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया


धमतरी। जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए धमतरी को कुल 10 नई 108 एंबुलेंस प्राप्त हुई है।जिनमें से 3 अत्याधुनिक एंबुलेंस धमतरी जिला अस्पताल को उपलब्ध कराई गई है। इन एंबुलेंस में एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) सिस्टम की सुविधा है, जो गंभीर रूप से बीमार और दुर्घटना में घायल मरीजों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।

प्रदेश स्तर पर 108 एंबुलेंस का ठेका बदलने से नई एंबुलेंस आते जा रहे हैं। इसी सिलसिले में धमतरी जिले को 10 नई एंबुलेंस एलॉट किए गए हैं। जिसमें से सात एंबुलेंस पहुंच चुके हैं। धमतरी को मिले एंबुलेंस का लोकार्पण कार्यक्रम रखा गया।1 अप्रैल को जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महापौर रामू रोहरा ने इन एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर जनता को समर्पित किया।धमतरी क्षेत्र में इन  नई एंबुलेंस के जुड़ने से शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में एंबुलेंस सेवाएं और अधिक सुलभ एवं सशक्त होंगी। विशेष रूप से दूरस्थ अंचलों में रहने वाले लोगों को आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। अत्याधुनिक एंबुलेंस में वेंटिलेटर, कार्डियक मॉनिटर, ऑक्सीजन सपोर्ट सहित अन्य आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध हैं, जिससे मरीजों को अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्राथमिक उपचार मिल सकेगा। इससे गंभीर मरीजों की जान बचाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने कहा कि धमतरी में बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “आपातकालीन स्थिति में हर मिनट महत्वपूर्ण होता है। इन अत्याधुनिक एंबुलेंस के माध्यम से हम मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में सक्षम होंगे, जिससे कई गंभीर स्थितियों में जीवन बचाया जा सकेगा। शासन और प्रशासन मिलकर जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार सुदृढ़ कर रहे हैं और आने वाले समय में और भी सेवाओं का विस्तार किया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े।नई एंबुलेंस की उपलब्धता से निश्चित रूप से धमतरी की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और आमजन को बड़ी राहत प्राप्त होगी।इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पार्षद चन्द्रभागा साहू, अज्जू देशलहरे, संतोष सोनकर, गजेंद्र कंवर, संजय देवांगन, मुकेश शर्मा, महेन्द्र खंडेलवाल, गोपाल साहू  स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएमएचओ डॉ. यू.एल. कौशिक, सिविल सर्जन डॉ. अरुण टोंडर, डॉ. आदित्य सिन्हा, डॉ. जेपी दीवान,डीपीएम प्रिया कंवर, अस्पताल सलाहकार गिरीश कश्यप आदि मौजूद रहे।


कहां-कहां जाएंगे एम्बुलेंस 

डॉ कौशिक ने बताया कि 10 एंबुलेंस एलॉट हुआ है जिसमें से सात आ चुका है। 7 में पांच बीएलएस और दो एएलएस है। दोनों एएलएस एंबुलेंस जिला अस्पताल में रहेंगे। पांच बीएलएस एंबुलेंस भखारा, कुरूद, मगरलोड, कुकरेल और नगरी जाएंगे। इसके बाद जो तीन नए 108 एंबुलेंस आएंगे वह दो नगरी ब्लाक में और एक जिला अस्पताल में रहेगा। इसके अलावा जो पहले के रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से खरीदी गई बीएलएस एंबुलेंस सिंगपुर जाएगी और जीवनदीप समिति से खरीदी गई एएलएस एंबुलेंस नगरी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ