NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Breaking: पिता के खेत में नाबालिग लड़की का प्रेमी संग फंदे पर लटकी हुई मिली लाश से सनसनी



सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआबाहरा गांव का मामला

धमतरी।सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआबाहरा गांव के पास एक खेत में आम के पेड़ से प्रेमी जोड़े का शव लटके मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे।

मिली जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल की सुबह-सुबह खेत के पेड़ में जब युवक युवती की लाश देखी गई तो लोग अचंभित रह गए। यह खबर तेजी से आग की तरह आसपास फैल गई।मृतकों में नाबालिग युवती 17 वर्ष (कक्षा 10वीं)महुआबाहरा गांव की निवासी थी। युवक मानेस मरकाम 20 वर्ष गेंदाभर्री गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। दोनों 31 मार्च की शाम से गायब थे।घटना स्थल युवती के पिता की ही जमीन बताई जा रही है, जिससे मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है। सूचना मिलते ही सिहावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई प्रारंभ की।

पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है तथा आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया, लेकिन पुलिस प्रेम प्रसंग, पारिवारिक दबाव सहित अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच जारी है।ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष व गहन जांच की मांग की है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ