NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

जुआ अड्डे पर दबिश, 5 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, 1.14 लाख का माल जप्त

 

ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी: एक ही सप्ताह में जुआ पर दूसरी बड़ी रेड, 4 बाइक, 6 मोबाइल और नगदी बरामद

धमतरी।थाना केरेगांव पुलिस को आस पास के नागरिकों से शिकायत प्राप्त हो रही थी कि ग्राम साल्हेभाट खार भालूचुआ मार्ग पर कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। शिकायत की पुष्टि हेतु पुलिस द्वारा मुखबिर तैनात कर सतत निगरानी रखी जा रही थी।
जुआरियों द्वारा लगातार स्थान बदल-बदलकर सुनियोजित तरीके से जुआ खेला जा रहा था, ताकि पुलिस की निगरानी से बचा जा सके।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम साल्हेभाट खार भालूचुआ मार्ग पर कुछ लोग ताश के माध्यम से ‘काट पत्ती’ नामक जुआ खेल रहे हैं।
सूचना मिलते ही केरेगांव पुलिस द्वारा तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई, जहां पुलिस को देखकर कुछ लोग फरार हो गए, जबकि 5 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।


▪️*जुआरियों से जप्त सामग्री:*
▪️ 6  मोबाइल कीमती 12,500रूपये
▪️ 4  मोटर सायकल कीमती 75,000रूपये
▪️ नगदी रकम 27,300रूपये
▪️ 52 पत्ती ताश
▪️कुल जुमला कीमती: 1,14,800रूपये

उक्त समस्त सामग्री को विधिवत जप्त कर थाना केरेगांव में धारा 3(2) जुआ एक्ट एवं पृथक से प्रतिबंधात्मक धारा 170 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
तत्पश्चात आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किया गया है।


▪️ *गिरफ्तार जुआरियों के नाम:*
*(01)* सुभान चन्द्राकर पिता दलाल चंद्राकर उम्र 37 वर्ष साकिन छुही,थाना केरेगांव, जिला धमतरी
*(02)* फलेन्द्र साहू पिता द्वारिका साहू उम्र 36 वर्ष साकिन साल्हेभाठ,थाना केरेगांव
*(03)* वेदराम मंडावी पिता शांताराम मंडावी उम्र 32 वर्ष साकिन कांटा कुर्रीडीह,थाना केरेगांव
*(04)* ईश्वर साहू पिता जुगराम साहू,उम्र 27 वर्ष साकिन छुही,थाना केरेगांव
*(05)* टार्जनदास मानिकपुरी पिता चुरामन दास मानिकपुरी उम्र 38,साकिन छुही,थाना केरेगांव, जिला धमतरी



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ