अक्षय तृतीया के अवसर पर प्रशिक्षण स्थगित करने की भी मांग
धमतरी।संयुक्त शिक्षक संघ, जिला धमतरी ने जनगणना के अंतर्गत शिक्षकों की ड्यूटी निर्धारण के संबंध में जिला जनगणना अधिकारी, जिला कलेक्टर धमतरी को ज्ञापन सौंपा।
संघ जिला अध्यक्ष अमित महोबे ने बताया कि प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के प्रधान पाठक एवं संकुल समन्वयकों को भी जनगणना कार्य में लगाया गया है, जबकि इन पदों पर कार्यरत शिक्षकों के पास विद्यालय संचालन, अकादमिक व प्रशासनिक व्यवस्था एवं शैक्षणिक कार्यों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ होती हैं। अभी सत्र का अंतिम महीना अप्रैल चल रहा है परीक्षाएं समाप्त हुई है स्कूलों में परीक्षा फल प्रगति पत्र आदि का कार्य किया जा रहा है परंतु शिक्षकों को जिस तरह साल भर प्रशिक्षण और अन्य कार्यों के नाम से विद्यालय और बच्चों से दूर रखा गया । सत्र के अंतिम समय में भी विद्यालयान कार्य से शिक्षकों को पृथक रखा जा रहा है और हमारे उच्च अधिकारी हमसे शैक्षिक गुणवत्ता की अपेक्षा रखते हैं ।यह आप हम सभी के लिए चिंतन का विषय है कि शिक्षकों को पूरे साल अन्य अन्य कार्यों में संलग्न कर रखा जाता है तो गुणवत्ता कैसे आएगी ।
ज्ञापन के माध्यम से जिलाधीश को जनगणना कार्य से प्रधान पाठक और संकुल समन्वयकों को पृथक रखने की मांग की गई । जिस पर उन्होंने सहानुभूति पूर्वक विचार करने की बात कही ताकि जनगणना ड्यूटी से विद्यालयीन कार्य प्रभावित न हो।
इसके अतिरिक्त संघ ने यह भी बताया कि 19 एवं 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर जनगणना प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। यह दिन धार्मिक एवं पारिवारिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, जिसमें विभिन्न पारंपरिक कार्यक्रम संपन्न होते हैं। अतः उक्त तिथियों में प्रशिक्षण आयोजित किया जाना शिक्षकों के लिए असुविधाजनक है।संयुक्त शिक्षक संघ ने जिला प्रशासन से मांग की है कि प्रशिक्षण तिथियों को स्थगित कर अन्य उपयुक्त तिथि निर्धारित की जाए।
ज्ञापन देने में प्रमुख रूप से दीपक सहारे जिला मीडिया,शेषनारायण गजेन्द्र जिला सचिव, नोमेश साहू, रमेश देवांगन, नीलमणि बोदले आदि शामिल थे।




0 टिप्पणियाँ