धमतरी।थाना सिटी कोतवाली धमतरी को मुखबिर से सूचना मिली कि सिहावा चौक स्थित पुराने ट्रक यूनियन ऑफिस के पास कुछ व्यक्ति रूपये-पैसे का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।पुलिस टीम के पहुंचते ही मौके पर उपस्थित 5 जुआरी ताश के पत्तों से “काट पत्ती” नामक जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़े गए।
कार्यवाही के दौरान आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल (कीमती लगभग 10,000 रुपये), 5 मोटर सायकल (कीमती लगभग 70,000रुपये), नगदी रकम 3,216 रुपये एवं 52 पत्ती ताश जब्त किया गया।
जप्त संपत्ति की कुल कीमत 83,216रुपये आंकी गई है।
जुआरियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्यवाही की गई है।
▪️*जुआरियों का विवरण*-
*(01)* लक्की सिंग भुराणी, पिता बलजीत सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी स्टेशन पारा धमतरी
*(02)* पवन साहू, पिता श्यामलाल साहू, उम्र 50 वर्ष, निवासी स्टेशन पारा धमतरी
*(03)* आरिन वर्मा उर्फ कोमल वर्मा, पिता गिरवर वर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी जालमपुर वार्ड धमतरी
*(04)* शेख आसिफ, पिता शेख यूसुफ, उम्र 52 वर्ष, निवासी रिसाईपारा धमतरी
*(05)* अफसर खान, पिता स्व. मोहम्मद अकबर खान, उम्र 54 वर्ष, निवासी स्टेशन पारा, धमतरी।



0 टिप्पणियाँ