NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Breaking: खेत के पास महिला की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से फैली सनसनी...हत्या या कुछ और?


मगरलोड थाना क्षेत्र के झाझरकेरा गांव की घटना 

मगरलोड। मगरलोड ब्लॉक मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर ग्राम झाझरकेरा के नहर नाली के बाजू बुजुर्ग महिला की लाश संदिग्ध अवस्था में खून से लथपथ मिली। जिससे आसपास गांव में सनसनी फैल गई। महिला की हत्या हुई है या फिर कुछ और है मामला जांच में जुटी पुलिस।

 मिली जानकारी अनुसार 3 अप्रैल  शुक्रवार की शाम को झाझरकेरा निवासी जमुना बाई साहू 55 वर्ष पति बलराम साहू गांव से 2 किमी अपने खेत में लगाए फसल गेहूं रखवाली करने गई हूं थी। रात तक घर वापस नहीं आई। 4 अप्रैल शनिवार की सुबह उसकी लाश खेत से पास से गुजरे नहर नाली के बाजू खून से लथपथ अवस्था मे मिली। गांव वालों में यह चर्चा होने लगी कि किसी जंगली जानवर ने महिला को अपना शिकार बना दिया होगा। क्योंकि खेत से ज्यादा दूर जंगल नहीं है। घटना की जानकारी वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही मोहंदी रेंजर पंच राम साहू, डिप्टी रेंजर डोमार साहू, वनरक्षक गौतम निषाद, चौकीदार पहुंचे। घटना की बारीकी जांच की गई कि कहीं मृतिका के शरीर में किसी जंगली जानवर का निशान है या नहीं। घटना को संदिग्ध देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर मगरलोड थाना प्रभारी प्रमोद अमलतास, हवलदार जैत राम जोगी , आरक्षक किसन सोनकर पहुंचे। शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया । पुलिस व वन विभाग की टीम महिला की मौत कैसे हुई होगी हर एंगल पर जांच कर रही है।

इस संबंध में मोहंदी रेंजर पंच राम साहू ने बताया कि ग्रामीणों ने बताया था कि झाझरकेरा में एक महिला को जंगली जानवर ने अपना शिकार बना लिया है। घटना स्थल से मृतिका के शरीर में किसी भी प्रकार के जंगली जानवर के खरोचने व शिकार करने का चिन्ह नहीं दिख रहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद जो तथ्य सामने आएगा उनके अनुसार आगे की कार्यवाही होगी।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ