NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

भारतमाला सड़क में खड़ी ट्रक से जा टकराई इको कार.. एक की मौत, 6 लोग गंभीर

 


दुगली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मध्य रात्रि की घटना

धमतरी। भारतमाला सड़क में दुगली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आधी रात को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई.. 6 लोग गंभीर हैं जिन्हें धमतरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच लोगों ने 108 एंबुलेंस नहीं मिलने का भी आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पालगांव के लोग इको कार क्र CG04 QC 1236 में शुक्रवार 3 अप्रैल की रात सेमलगांव से वापस अपने गांव लौट रहे थे। भारतमाला रोड में चिंवरी सांकरा के पास खड़े मेटाडोर में इको कार जा कर घुसी।कार में सात लोग सवार थे।हादसे में फ़लेंद्र मण्डावी उम्र 25 वर्ष पालगांव निवासी थाना दुगली की मौत हो गई।बाकी 6 लोगों को गंभीर चोट आई है। सभी को निजी वाहन से धमतरी लाया गया। जिसमें तीन को श्री राम अस्पताल में और तीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


समय पर नहीं पहुंची 108:मनोज

पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी ने बताया कि यह परिवार रात को वापस लौट रहा था। तभी रात लगभग 1बजे बजे बड़ा हादसा हो गया। 2बजे के बाद वे मौके पर पहुंचे तब तक 108 एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई थी। कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन नहीं आया।घंटों इंतजार करना पड़ा।सूचना पर समाजसेवी सन्नी छाजेड़ एवं ओमी जैन ने तत्परता दिखाते हुए अपने निजी वाहन से घटनास्थल पर पहुंचकर मृत फ़लेंद्र मंडावी को नगरी पोस्टमार्टम हेतु लाया गया। बाकी 6 घायलों को निजी वाहन से धमतरी भेजा गया।आखिर108 गाड़ी एंबुलेंस वहां समय पर क्यों उपलब्ध नहीं हो पाती। शासन से निवेदन है कि आम जनता के लिए जो सुविधा उपलब्ध कराई गई है वह समय पर उपलब्ध हो।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ