भूपेंद्र साहू
धमतरी।4 अप्रैल की सुबह-सुबह सिहावा थाना क्षेत्र के श्रृंगी ऋषि पहाड़ में एक सड़ी गली लाश मिली जिससे हड़कंप मच गया।लाश की पहचान केरेगांव थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के रूप में हुई है।जो जनवरी में मॉर्निंग वॉक पर निकला हुआ था। प्रथम दृष्ट्या में आत्महत्या बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार सिहावा थाना पहुंचकर कोटवार ने सूचना दी की अमीन गौर नाम का व्यक्ति पहाड़ में लकड़ी के लिए गया हुआ था। तभी हाथी तालाब की ओर एक लाश देखी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां एक सड़ी गली लाश मिली। जहां पर लाल कंबल पड़ा हुआ था। शरीर में एक शर्ट था। पास में ही एक बैग और जहर की सीसी आधुनिक 505 पड़ी हुई थी। बैग में रखे लाइसेंस से उस व्यक्ति की पहचान दरगान निवासी जगन्नाथ साहू के रूप में हुई। थाना करेगांव से जानकारी लेने पर बताया गया की 13 जनवरी को जगन्नाथ मॉर्निंग वाक में जाने के लिए निकला हुआ था। तब से गायब था। इसकी गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया में आत्महत्या प्रतीत हो रहा है आगे की कार्यवाही की जा रही है।




0 टिप्पणियाँ