अनुभव के सानिध्य में वरिष्ठों का सम्मान कर,निगम लोक निर्माण विभाग प्रभारी ने सेवा पखवाड़ा को दिया नया आयाम
धमतरी।भाजपा के सेवा पखवाड़ा को आगे बढ़ाने के लिए आमापारा वार्ड मे अखिलेश सोनकर प्रभारी, रेशमा शेख, नीतू त्रिवेदी एवं वार्ड पार्षद विजय मोटवानी ने वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों विशेष कर जिन्होंने अपने जीवन को संघर्ष की कसौटी पर करते हुए अनुभव की बेशुमार दौलत अपनी झोली में डाला है और इसी को सानिध्य प्राप्त करने हेतु उनका सम्मान करने उनके गृह निवास तक पहुंचते हुए उनसे संस्कार एवं अनुभव का सानिध्य लेकर भारतीय जनता पार्टी के इन दोनों चलाया जा रहे शिव पखवाड़ा के पवित्र उद्देश्य को आगे बढ़ने का पुनीत कार्य किया।
श्री मोटवानी ने चर्चा में कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की निस्वार्थ सेवा भावनाओं को अपने में आत्मसात करते हुए संकल्पबद होकर सरकार के साथ ही शासन प्रशासन के योजनाओं को मूर्त रूप प्रदान कर रही है और इसी का नाम है हमारे पवित्र घर-घर चलो अभियान। सेवा पखवाड़ा में मूलचंद शर्मा, ज्ञानचंद लुणावत, मदन खंडेलवाल,बिशेसर पटेल, देव यादव का सम्मान करते हुए विजय मोटवानी ने समाज को दिशा देने वाले इन नागरिकों के प्रति उनके योगदान के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया। सम्मान के इस अवसर पर अतिथि अखिलेश सोनकर प्रभारी रेशमा शेख, नीतू त्रिवेदी, भारत सोनी, सुधीर गांधी, अमित अग्रवाल, विशाल त्रिवेदी उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ