NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

स्थापना दिवस पर बड़ा बवाल:सामुदायिक भवन विवाद के चलते दो वार्ड के BJP पार्षद सहित कार्यकर्ताओं का सामूहिक इस्तीफा

  


धमतरी।नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 9 एवं 10 में सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर विवाद अब राजनीतिक रूप लेता नजर आ रहा है। लंबे समय से भवन निर्माण की मांग कर रहे वार्डवासियों ने नाराजगी जताते हुए भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता से सामूहिक त्यागपत्र दे दिया है। साथ ही इन दोनों वार्डों के पार्षद ने भी इस्तीफा दिया है।अपना इस्तीफा मंडल अध्यक्ष बलजीत सिंह को दिया।

वार्डवासियों के अनुसार, आबादी भूमि पर सामुदायिक भवन निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिल चुकी है और विधिवत भूमि पूजन भी संपन्न हो चुका है। प्रस्तावित स्थल अंजनी चौक नगरी के पास स्थित है, जहां वर्तमान में वन विभाग का एक शासकीय भवन पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह के नाम से आवंटित है।


रहवासियों का कहना है कि पूर्व विधायक वर्तमान में उस भवन में निवास नहीं करतीं, बल्कि पिछले लगभग तीन वर्षों से वार्ड क्रमांक 01 स्थित अपने निजी आवास में रह रही हैं। केवल सुरक्षा गार्ड ही उक्त शासकीय भवन में तैनात हैं।

वार्डवासियों का आरोप है कि भूमि पूजन से पहले पूर्व विधायक ने स्वयं यह कहा था कि यदि वन विभाग को कोई आपत्ति नहीं होगी तो उन्हें भी निर्माण से कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन अब भूमि पूजन के बाद उनके द्वारा अधिकारियों से संपर्क कर निर्माण कार्य शुरू नहीं होने दिया जा रहा है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि दोनों वार्ड वर्षों से भाजपा का मजबूत गढ़ रहे हैं और वे पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य करते आए हैं। बावजूद इसके, इस मामले में हो रहे व्यवहार से उनकी भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।


इसी के विरोध में वार्ड क्रमांक 09 एवं 10 के समस्त निवासियों ने भाजपा की प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों के भीतर सामुदायिक भवन निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन और चक्का जाम करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम इतने सालों तक भाजपा का दामन थामे हुए ही आज तक और वर्तमान चुनाव में भाजपा के पार्षदों को विजय श्री दिलाया नगर पंचायत अध्यक्ष को भी जीत दिलाई है।उसके बाद भी हम लोगों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं कई सालों के मांग के बाद हमें एक सामुदायिक भवन मिल रहा था जिसका भूमि पूजन हो जाने के बाद भी किसी के मौखिक आपत्ति को लेकर नगर पंचायत के सीएमओ द्वारा काम बंद करने की बात कही गई।



इस्तीफा और आवेदन देते समय अल्का साव,डागेश्वरी साहू वार्ड 9, 10 पार्षद,सहदेव साहू भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता, वीर कुमार साहू ,ईश्वर लाल साहू, सुरेश साहू, भरत लाल साहू, घनाराम साहू, अवध राम साहू, बसंत साहू, उमेश निषाद, मानसिग ध्रुव,भानु विश्वकर्मा, गनेश विश्वकर्मा, शेष गजपाल, सखा राम साहू, प्रकाश साहू, किर्तन लाल साहू,अवध लाल साहू, तेजराम साहू, फुलमत विश्वकर्मा, मिलेश्वरी साहू, सकुन साहू, अंजु चंद्रिका, प्रभा चमेली अमतिया, बहुर नाग, रजनी अमतिया, विमला गायत्री अमतिया, किरण साहू, माधुरी जानी, प्रेमबती, कौशिल्या, शांति विश्वकर्मा, दुर्गा सहित वार्ड नंबर 9,10 के वार्ड वासी मौजूद थे।


इस संबंध में  फॉरेस्ट अधिकारियों को भी ज्ञापन दिया गया। नगर पंचायत नगरी सीएमओ ने कहा कि मौखिक आपत्ति आने पर उसे जमीन की जांच करने के बाद भवन का निर्माण किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रभारी रवि दुबे ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता जोश में आज जरूर इस्तीफा दे रहे हैं मगर इसका समाधान जल्द किया जाएगा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ