धमतरी। शुक्रवार की सुबह रुद्री मुख्य नहर में नहाते वक्त एक नाबालिक के बह जाने की सूचना मिली। मौके पर तत्काल पुलिस और गोताखोरों की टीम पहुंची।नाबालिक की खोजबीन की जा रही है। 8 अप्रैल को धमतरी जोधपुर का एक युवक नहाते वक्त डूब गया था,जिसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश हरदोई जिला से कुछ युवक धमतरी पहुंचे हैं और अंबेडकर चौक के आसपास निवास कर रहे हैं। शुक्रवार की सुबह लगभग 10:30 बजे सभी ऑटो में रुद्री पहुंचे और मुख्य नहर में नहाने के लिए उतर गए। इसी दौरान समीर हसन नाम का 16 साल का लड़का पानी में बह गया। सूचना मिलने पर रुद्री पुलिस मौके पर पहुंची। CSP अभिषेक चतुर्वेदी,डीएसपी भानु प्रताप भी पहुंचे। तत्काल गोताखोरों को बुलाया गया। समाचार लिखे जाने तक गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी हुई थी।
धमतरी कैसे पहुंचे हैं ये युवक
मिली जानकारी के अनुसार लगभग 9-10 युवक उम्र 14 से 20 वर्ष के आयु के वर्ग के सभी ग्राम पाली जिला हरदोई उत्तर प्रदेश से धमतरी पहुंचे हुए हैं और वह अंबेडकर चौक के आसपास कहीं पर निवास कर रहे हैं। शुक्रवार को नौ लोग नहाने के लिए पहुंचे थे जिसमें से एक युवक बह गया डर की वजह से तीन युवक वहां से भाग गएम 6 लोगों के नाम पुलिस ने नोट किया है। बड़ा सवाल यह भी है कि आखिर ये युवक धमतरी कैसे पहुंचे हैं क्या इनकी कोतवाली में मुसाफिरी दर्ज है? यह सभी युवा वर्ग के हैं जिसमें से कई नाबालिक भी हैं। ऐसे में कई बार बड़ी घटनाएं भी घट जाती है।
पानी कम करने कहा गया है
रुद्री थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि सभी उत्तर प्रदेश के हैं घुमंतू फेरी वाले हैं।बहे लड़के की गोताखोरों द्वारा तलाश की जा रही है। पानी कम करने के लिए सिंचाई विभाग को कहा गया है, धीरे-धीरे पानी कम किया जाएगा।




0 टिप्पणियाँ