NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

DMT: सिहावा रोड शांति कॉलोनी चौक ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग... फायर ब्रिगेड ने काबू पाया.. बड़ा हादसा टला



धमतरी। तेज गर्मी बढ़ने के साथ बिजली का लोड भी बढ़ने लगा है। ट्रांसफार्मर में भी लोड बढ़ रहा है।जिसकी वजह से कई बार आग लगने की घटना सामने आती है ऐसे ही शहर के शांति कालोनी चौक स्थित फायर स्टेशन के सामने लगे ट्रांसफार्मर में शनिवार देर रात करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोग मौके पर एकत्र हो गए।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, वहीं घटना की सूचना मिलते ही तत्काल बिजली सप्लाई बंद कराई गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत शुरू की। फायरमैन भरत ठाकुर, रोहित कुमार, नोहर यादव, देवेंद्र साहू, सुखराम बारले एवं चालक जितेश साहू की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया।

समय रहते आग पर काबू पा लेने से आसपास के क्षेत्र में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ