NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

15 लाख के कार के लालच में रिटायर्ड बीएसपीकर्मी ने गवाएं एक करोड़... ठगी होने पर थाना में रिपोर्ट दर्ज

 


 धमतरी।जिले में लॉटरी में कार जितने के नाम पर करीब 1 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी करने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट पर भखारा पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।इसमें बीएसपी के रिटायर्ड कर्मचारी से ठगी का शिकार हुए हैं।

मामला धमतरी जिले भखारा थाना का है  ग्राम इर्रा निवासी कमलेश ठाकुर ने साल 2022 में ऑनलाइन माध्यम से कुछ दवाई मंगवाई थी।  कुछ दिन बाद अज्ञात नंबर से उसके पास फोन आया और उन्हें लॉटरी में कार जीतने का झांसा दिया गया।जिसके बाद से उनके साथ ठगी का सिलसिला शुरू हुआ। शातिर ठग ने पीड़ित से पहले प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर रुपये मांगे और कार जल्द घर पहुँच जाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद से अलग अलग बहाना बनाकर उनसे रुपये मांगते गए,इसके बाद भी कार पीड़ित के पास नही पहुँचा,वही लंबे समय तक लॉटरी का कार नही मिलने पर पीड़ित को शक हुआ,जिसके बाद भखारा थाना पहुँच कर ठगी का रिपोर्ट दर्ज कराई है।



 पीड़ित कमलेश ठाकुर ने बताया टीवी के माध्यम से जीवन दान आयुर्वेदिक कंपनी कोयंबटूर मद्रास से दवाई से जुन जुलाई 2022 में कंपनी से दवाई खरीदा था।जिसके बाद कहा गया कि आपके नाम से लाटरी निकला है 15 लाख कार फंसा है जिसमें आपको मिलना है।  कार को भिजवाने बोलने पर टैक्स लगने की बात कही गई और यह भी कहा गया अगर 15 लाख का कार नहीं लोंगे तो आपका कार का पैसा जमा रहेगा अगर और पैसा डालोगे तो अन्य बैंकों से अधिक ब्याज में पैसा मिलेगा जिसके उनके खातों में पैसा भेजते रहा।अलग अलग यूपीआई ट्रांसफर व बैंक ट्रांसफर के माध्यम से कुल एक करोड़ रूपये डलवाया गया। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धोखाधड़ी किया गया है। पीड़ित कमलेश ठाकुर ने यह भी बताया उक्त कंपनी के द्वारा पुराना नंबर बंद होने पर  नये नंबर से संपर्क कर पैसो का माग किया जा रहा है।


सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया अज्ञात ठग ने साल 2022 से लेकर 2025 तक अलग अलग किस्तों में करीब 80 लाख से ज्यादा रुपये ऑनलाइन और बैंक ट्रांसफर के जरिये लिए है,फिलहाल पुलिस अज्ञात ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है। पुलिस ने लोगों को किसी भी लालच में नही फसने की अपील की है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ