NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

DMT: दानवीर भामाशाह की जयंती पर हुए विविध कार्यक्रम, लेखराम साहू ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

 


धमतरी।21 अप्रेल को जिला साहू समाज धमतरी द्वारा दानवीर भामाशाह की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर साहू समाज धमतरी द्वारा वृद्ध आश्रम रुद्री और कुष्ठ रोग आश्रम में फल वितरण , साहू समाज बांसपारा धमतरी में समर क्लास लगाकर साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रत्नाबांधा चौक तक बाइक रैली एवं हेलमेट वितरण कर यातायात जागरूकता एवं भोजन भंडारा दानीटोला वार्ड में कार्यक्रम रखा गया।


इस अवसर पर गणेश राम साहू अध्यक्ष जिला साहू समाज धमतरी, लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली, विजय साहू महामंत्री जिला साहू समाज, लक्ष्मी नारायण साहू, उमेश साहू, संतराम साहू, गोपाल साहू, श्यामा नरेश साहू, चिरौंजी लाल साहू, गजानन साहू,हिरेंद्र साहू, निर्मला साहू, गणेश प्रसाद,मंजूषा साहू,कमलेश साहू, सीमांत साहू, अरुण साहू एवं साहू समाज के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

लेख राम साहू ने कहा कि दानवीर भामाशाह मेवाड़ के महाराणा प्रताप के परम मित्र, मंत्री और विश्वासपात्र सलाहकार थे, जिन्होंने हल्दीघाटी युद्ध के बाद अपना संपूर्णधन-संपदा (25 लाख रुपये और 20,000 अशर्फियां) देश की रक्षा के लिए प्रताप को दान कर दिया था। इस योगदान से 25,000 सैनिकों का 12 साल तक भरण-पोषण हो सकता था, जिससे प्रताप ने पुनः सैन्य शक्ति संगठित कर मुगलों को कड़ी टक्कर दी। 


  उन्होंने पूरे प्रदेशवासियों को दानवीर भामाशाह के जयंती के शुभ अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं आयोजन कर्ता जिला साहू समाज धमतरी को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया जो ऐसे महत्वपूर्ण कार्य कर प्रदेश में जागरूकता फैलाते हैं।

ओंकार साहू विधायक धमतरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि साहू समाज हमेशा से ही जागरूकता लाने में चाहे वह स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो, चाहे शिक्षा के क्षेत्र में हो, चाहे यातायात के क्षेत्र में सभी क्षेत्रों में अपना बहुमूल्य योगदान देकर लोगों को जागरुक करते हैं।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ