NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

आईपीएल सट्टा: कुरूद में ऑनलाइन नेटवर्क का भंडाफोड़,दो आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त, BLISSEXCH ऐप के जरिए संचालित हो रहा था सट्टा

 


आदतन अपराधी निकले आरोपी,थाना कुरूद में पूर्व से दर्ज हैं कई आपराधिक प्रकरण

धमतरी।एसपी के निर्देशों के परिपालन में धमतरी पुलिस द्वारा जुआ, सट्टा,मादक पदार्थ एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर लगातार कड़ी नजर रखते हुए  सघन अभियान भी चलाया जा रहा है।इसी क्रम में थाना कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बीएसएनएल ऑफिस कुरूद के पास दो व्यक्ति ऑनलाइन आईपीएल सट्टा एप के माध्यम से संचालित कर रहे हैं। सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी।
कार्यवाही के दौरान आरोपी अपने मोबाइल फोन में BLISSEXCH नामक ऑनलाइन एप के माध्यम से रुपये की हार-जीत का दांव लगाते हुए रंगे हाथ पकड़े गए।

▪️ *जप्त सामग्री का विवरण:*
● 2  मोबाइल फोन एवं 1 आईफोन (कीमत लगभग 85,000रूपये)
● नगद रकम 20,500रूपये
● 1 सफेद रंग की अर्टिका कार (क्रमांक CG-05 AP-8457, कीमत लगभग 4,00,000रूपये) कुल जब्त संपत्ति:5,05,500 रूपये
आरोपियों के विरुद्ध थाना कुरूद में धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं 112, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। दोनों आरोपियों
जीवन यादव, पिता स्व. भगत यादव (उम्र 40 वर्ष) पुराना बस स्टैंड, कुरूद और कौशल साहू, पिता स्व. मनहोरी साहू (उम्र 31 वर्ष)
कारगिल चौक, कुरूद, जिला धमतरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


*आरोपीगणों का आपराधिक विवरण:*
◆जीवन यादव के विरुद्ध थाना कुरूद में पूर्व से ही कई प्रकरण दर्ज हैं—
(01) अपराध क्रमांक 170/2017 – धारा 3, 4 जुआ एक्ट
(02) अपराध क्रमांक 86/2022 – धारा 507 भादवि
(03) अपराध क्रमांक 790/2023 – धारा 147, 294, 323, 324, 506 भादवि

◆ कौशल साहू के विरुद्ध थाना कुरूद में-:
(01) अपराध क्रमांक 182/2018 – धारा 3, 4 जुआ एक्ट
●  दोनों आरोपी पूर्व से ही आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं, जिनके विरुद्ध समय-समय पर विभिन्न प्रकरण दर्ज किए गए हैं।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ