NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

DMT: तेज गर्मी का पशु पक्षियों पर भी असर...शीतला तालाब में ऑक्सीजन की कमी से हजारों मछलियां खत्म

 

धमतरी।अंचल में गर्मी का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है।जिसका असर न सिर्फ इंसानों पर बल्कि पशु पक्षियों पर भी हो रहा है। इसका ताजा उदाहरण देखने को मिला जब महिमासागर वार्ड में स्थित शीतला तालाब की हजारों मछलियां गर्मी में ऑक्सीजन की कमी से खत्म हो गई। जिसे सफाई कर निकाला गया।तेज गर्मी की वजह से तालाब में मछलियाँ ऑक्सीजन की कमी से मर सकती हैं। यह एक सामान्य और गंभीर समस्या है।


 शहर के महिमा सागर वार्ड स्थित शीतला तालाब मंदिर में बुधवार सुबह लोग तालाब में मरी हुई मछलियों को देखकर अचंभित हो गए। मछलियों के बदबू के कारण आसपास के लोग परेशान होने पर इसकी जानकारी पार्षद और संबंधित ठेकेदार को दी। मौके में पहुंचकर सड़ी मछलियों को निकाल कर बाहर डिस्ट्रॉय किया। वार्ड वासियो को परेशानी न हो इसलिए पार्षद दीपक सोनकर भी तालाब की सफाई करवाने जुटे रहे। उन्होंने बताया कि तेज गर्मी में ऑक्सीजन की कमी की वजह से मछलियों का मरना बताया जा रहा है। फार्मिंग करने वाले ठेकेदार मौके पर पहुंच गया था और वह लगातार सफाई में लग रहा। लगभग पूरी सफाई दोपहर तक हो गई थी। बदबू की वजह से लोग परेशान हो गए थे।


 एक मुख्य वैज्ञानिक कारण है

जैसे-जैसे पानी का तापमान बढ़ता है, उसमें घुली हुई ऑक्सीजन  की मात्रा घटती जाती है।गर्म पानी में ऑक्सीजन कम घुलती है।ठंडे पानी में ऑक्सीजन ज्यादा होती है, लेकिन गर्म पानी में कम।मछलियों की ऑक्सीजन की जरूरत बढ़ जाती है।गर्मी में उनका मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है, इसलिए उन्हें ज्यादा ऑक्सीजन चाहिए।गर्मी में तालाब में शैवाल तेजी से बढ़ते हैं।दिन में ऑक्सीजन बनाते हैंलेकिन रात में ऑक्सीजन का उपयोग करते हैं,कमी और बढ़ जाती है।अगर पानी नहीं हिलता-डुलता, तो ऊपर की ऑक्सीजन नीचे तक नहीं पहुँचती।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ