NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Gangrel: ठेमली आइलैंड के विकास कार्यों को लेकर रंजना साहू ने प्रशिक्षु एसडीओ से की चर्चा, कहा - छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया पर्यटन स्थल

 


धमतरी टूरिज्म मैप पर और मजबूती से उभरेगा : रंजना साहू

धमतरी। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रंजना साहू ने सोमवार को गंगरेल डैम में निर्माणाधीन ठेमली आइलैंड के विकास कार्यों को लेकर  पहुंच कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षु एसडीओ एवं अधिकारियों से प्रोजेक्ट की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान पूर्वी अफ़्रीका के देश तंजानिया से विदेशी सैलानियों ने भी इस प्राकृतिक छटा को उनके साथ देखा। 


निरीक्षण के बाद मीडिया से चर्चा में श्रीमती साहू ने कहा,ठेमली आइलैंड के बनने से छत्तीसगढ़ को एक नया पर्यटन स्थल मिलेगा। गंगरेल डैम पहले से ही पर्यटकों की पहली पसंद है, अब इस आइलैंड के विकसित होने से धमतरी जिले को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।श्रीमती साहू ने कहा कि ठेमली आइलैंड छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित होगा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ