NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

क्या जिले में सट्टा जुआ होगा खत्म? SP की चेतावनी-अवैध गतिविधियां बंद करें या जिला छोड़ दें


ऑपरेशन निश्चय की समीक्षा : सूखा  नशा और शराब पर कसावट और बढ़ाई जायेगी

धमतरी।पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने जिले में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में जिले में जुआ-सट्टा जैसे अवैध कृत्यों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों को किसी भी प्रकार का संरक्षण न दिया जाए तथा उनके विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्यवाही की जाए। 

जुआ-सट्टा संचालित करने वाले तत्वों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे तत्काल अपनी अवैध गतिविधियां बंद करें अथवा धमतरी जिला छोड़ दें अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर एवं निरंतर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। ऐसे व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखते हुए उनके नेटवर्क एवं सहयोगियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी प्रभावी कार्यवाही करने, थाना स्तर पर विशेष टीमों को सक्रिय कर नियमित दबिश देने, गुप्त सूचनाएं एकत्रित करने तथा तकनीकी माध्यमों के उपयोग से इन गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने पर विशेष जोर दिया गया है। SP ने यह भी स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधि में यदि कोई स्टाफ संलिप्त पाया जाता है तो उसपर सख्त कार्यवाही की जायेगी और उसके प्रभारी की जिम्मेदारी भी तय की जा सकती है। 


 बैठक में मादक पदार्थों के अवैध बिक्री, परिवहन एवं कारोबार के विरुद्ध संचालित विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के अंतर्गत गठित 30 टीमों के कार्य निष्पादन की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की  जिसमें अभियान के दौरान अब तक की गई समस्त कार्यवाहियों का गहन, सूक्ष्म एवं बिंदुवार मूल्यांकन करते हुए उसकी प्रगति एवं प्रभावशीलता का समग्र आकलन किया गया। समीक्षा के दौरान प्रत्येक टीम के प्रदर्शन, कार्यशैली, सूचना संकलन की दक्षता, कार्यवाही की गति, समन्वय क्षमता एवं प्राप्त परिणामों का विस्तारपूर्वक विश्लेषण किया गया तथा बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक सुधारात्मक बिंदुओं की पहचान कर अधिकारियों को अधिक प्रभावी, त्वरित एवं परिणामोन्मुखी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया।इसके साथ यह स्पष्ट किया गया कि आने वाले समय में नशे के अवैध कारोबार पर कसावट बढ़ाई जायेगी। 


 

पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देशित किया कि क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों, आदतन अपराधियों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए तथा उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। 

उक्त समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी शैलेन्द्र कुमार पांडेय, नगर पुलिस अधीक्षक धमतरी अभिषेक चतुर्वेदी, एसडीओपी कुरूद रागिनी मिश्रा, एसडीओपी नगरी  विपिन रंगारी, डीएसपी एसजेपीयू यशकरण दीप ध्रुव सहित समस्त थाना प्रभारी, सायबर प्रभारी एवं अभियान में संलग्न टीमों के प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ