ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा 27.50 लाख रुपये का गांजा,सांकरा चेक पोस्ट पर सिहावा पुलिस ने पकड़ा
धमतरी।पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बोरई,कुन्दई (जिला नबरंगपुर, ओडिशा) एवं विश्रामपुरी (जिला कोंडागांव) ट्राई-जंक्शन पर अंतरराज्यीय एवं अंतरजिलीय समन्वय को नई मजबूती प्रदान की गई है।संबंधित अधिकारियों को ठोस रणनीति के साथ स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं, जिससे तस्करी के नेटवर्क की पहचान कर उसे जड़ से समाप्त करने की दिशा में प्रभावी एवं निर्णायक कार्यवाही निरंतर जारी है।
4 मई को सांकरा नाका में सघन वाहन चेकिंग के दौरान मैनपुर की ओर से आ रहे डस्टर वाहन क्रमांक MH 45 AD 9001 को रोककर जांच की गई। वाहन में सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर डिक्की की तलाशी लेने पर 38 पैकेटों में भरा हुआ 54 किलो 970 ग्राम गांजा (कीमत लगभग 27,50,000 रुपये) बरामद किया गया।पूछताछ में तीनों आरोपियों ने उक्त गांजा को बलांगीर (ओडिशा) से खरीदकर नासिक (महाराष्ट्र) ले जाना स्वीकार किया।
▪️*आरोपियों से जप्त सामग्री:*
● गांजा -54.970 किलोग्राम (कीमत लगभग 27,50,000रूपये)
● रेनॉल्ट डस्टर वाहन - 5,00,000 रूपये
● 4 मोबाइल फोन - 1,03,500रूपये
◆ कुल जुमला कीमती - 33,53,500रूपये जप्त।
तीनों आरोपियों अमोल अरुण ओढे़कर पिता अरुण परशुराम ओढेंकर उम्र 33 वर्ष देवी मंदिर रोड शिंदे थाना नासिक रोड जिला नासिक,तनिष गायकवाड पिता बाबा साहेब गायकवाड उम्र 19 वर्ष साकिन श्रीरामपुर थाना श्रीरामपुर जिला अहमदनगर और ऋषिकेश पिता भाउ साहेब सिरसाट उम्र 23 वर्ष साकिन राहाता,थाना राहाता,जिला अहमदनगर महाराष्ट्र के विरुद्ध थाना सिहावा में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।




0 टिप्पणियाँ