NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

मेघा के सुशासन समाधान शिविर में 677 आवेदन मिले,वीरेन्द्र साहू ने कहा सुशासन लाने गांव पहुंचा विभाग

 



समाधान शिविर में 18 ग्राम पंचायत शामिल 


मगरलोड। सुशासन तिहार 13 मई को गौरव ग्राम मेघा के हाई स्कूल प्रांगण में भीषण गर्मी के बाद भी ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह के साथ संपन्न हुआ।शिविर में आवेदन करने वालों की रेलमपेल भीड़ रही। सुशासन तिहार शिविर में ग्राम पंचायत अरौद,गिरौद, मेघा, सौंगा, हरदी, बेलौदी, सांकरा, परसवानी, कुल्हाड़ीकोट, परसाबुड़ा, दुधवारा, कोरगांव, बेलरदोना, मडेली, भरदा, बोडरा, कमरौद, खैरझिटी सहित 18 ग्राम शामिल रहे।


 शिविर को संबोधित कर जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुशासन तिहार का उद्देश्य की सभी विभाग की आधिकारी कर्मचारी गांव में उपस्थित रहकर आम जनता की मांग एवं समस्या का त्वरित समाधान करें। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी व्यक्ति को आसानी से मिल सके। जनपद अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र एवं राज्य की महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी प्राप्त कर लाभान्वित करें। जिला पंचायत सभापति, जनपद सभापति राजेश साहू, नंदनी साहू ने सभा को संबोधित किया।ग्राम पंचायत मेघा सरपंच मनीषा ध्रुव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार ने सुशासन तिहार शिविर के माध्यम से शासन की सभी विभाग को गांव में उपस्थित कराकर सुशासन लाने का अच्छा कार्य किया है। आयोजन से आम जनता को योजनाओं का अधिक लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में जनपद सदस्य यमुना केवल साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष होरी लाल साहू, नोडल अधिकारी आशा लता, जनपद सीईओ दिव्या ठाकुर तहसीलदार मनोज भारद्वाज, नायाब तहसीलदार दीपेंद्र पटेल, बीएमओ डॉ शारदा ठाकुर, वरिष्ठ कृषि अधिकारी केएस नरेटी, बीईओ मनीष ध्रुव, बीआरसी तामेश्वर ठाकुर,आबकारी निरीक्षक आशीष ध्रुव,विद्युत जेई लोकेश ठाकुर, एसडीओ संजय चंद्राकर, इंजीनियर सरोज साहू, जितेंद्र साहू, मत्स्य निरीक्षक देवेन्द्र साहू, सहकारिता अधिकारी भुनेश्वर नेताम, सुपरवाइजर धनराज साहू, हवलदार कमलेश ध्रुव, सैनिक धरम निषाद, महिला बाल विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


सुशासन समाधान शिविर में कुल  677 आवेदन प्राप्त हुआ। जिसमें मांग के लिए 667 आवेदन तथा 10 आवेदन शिकायत है। शिविर मौके पर 515 आवेदनों का तत्काल निराकरण कारण किया गया। शिविर में 7 नवीन राशन कार्ड का वितरण जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने किया। 2 वाकर प्रदान किया गया समाज कल्याण विभाग द्वारा, 03 पेंशन स्वीकृति आदेश,02 मनरेगा जॉब कार्ड वितरण किया, 03 हितग्राहियों को श्रम कार्ड प्रदान की गई। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 60 लोगों का सिकल सेल, बीपी ,शुगर, सर्दी, बुखार स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 08 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण किया, 10 लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस दिया गया,05 लोगों का आधार अपडेट किया गया। 03 नवीन आधार कार्ड बनाया गया। 505 आवेदन मांग पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को प्राप्त हुआ है। जिसमें से 420 का निराकरण किया गया। 85 प्रकरण लंबित है। 59 आवेदन मांग राजस्व विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग को प्राप्त हुआ। 01 शिकायत आवेदन भी प्राप्त हुआ। 03 मांग का निराकरण किया गया,85 आवेदन लंबित है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ