सीसीटीवी फुटेज में बाइक चालक अचानक सामने आ गया
धमतरी।रुद्री रोड स्थित जिंजर होटल के सामने कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो लोग घायल हो गए। हादसे में महिला को हल्की चोटें आई हैं, वहीं बाईक चालक का पैर फ्रैक्चर हो गया।CSP द्वारा घटना की सूचना मिलते ही वरदान परामर्श सेवा समिति की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक सहायता देते हुए निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
मेरी जानकारी के अनुसार ग्राम भर्रीगांव निवासी कुशल मंडावी, करेठा निवासी आरती बंजारे के साथ बाईक में रुद्री की ओर से धमतरी की ओर आ रहा था जिंजर होटल के सामने गंगरेल की ओर जा रही कर के साथ आमने-सामने टक्कर हो गई सीसीटीवी फुटेज में बाइक चालक की गलती स्पष्ट नजर आ रही है। वह अचानक कार की ओर आ गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर काफी तेज थी, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। समय रहते राहत कार्य होने से घायलों को तुरंत उपचार मिल सका।
लगातार बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।




0 टिप्पणियाँ