धमतरी। पुलिसथाना भखारा ने ग्राम कोर्रा में गौ माता के साथ अश्लील अप्राकृतिक कृत्य किए जाने संबंधी प्राप्त शिकायत पर त्वरित वैधानिक कार्यवाही की है।
प्रार्थी ग्रामवासी एवं सरपंच ने थाने में आ कर सूचना दी और उनके लिखित आवेदन के आधार पर अपराध पंजीबद्ध किया गया और विवेचना में लिया गया।
लिखित शिकायत एवं प्राप्त तथ्यों के आधार पर आरोपी राजु गनीर उर्फ वेदप्रकाश गनीर पिता तामेश्वर गनीर, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम कोर्रा थाना भखारा, जिला धमतरी के विरुद्ध प्रथम दृष्टया अपराध घटित करने के पर्याप्त सबूत पाए जाने एवं मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना भखारा द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 299 बीएनएस एवं पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है।भखारा पुलिस द्वारा आरोपी को मान.न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी इस व्यक्ति के खिलाफ ऐसी हरकत का आरोप लगा था जिसमें सामाजिक दंड दिया गया था।



0 टिप्पणियाँ