धमतरी। शुक्रवार की सुबह-सुबह पेट्रोल पंप संचालकों का टेंशन भीड़ को देखकर बढ़ा हुआ था।सभी अपने पंप में मैनेज करने के लिए लगे हुए थे। इसी दौरान दिल्ली पुलिस अचानक धमतरी पहुंची और एक पेट्रोल पंप संचालक की तलाश करने लगी। जब उस पेट्रोल पंप संचालक की शिनाख्ति हुई तब पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जिससे हडकंप मच गया। दिन भर लोग एक दूसरे से मामले की जानकारी लेते हुए नजर आए।
दरअसल दिल्ली पुलिस धमतरी में एक दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची थी। बताया जा रहा है कि व्यवसायी के खिलाफ दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट थाना में किसी महिला ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है... जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और पहले धमतरी पहुंची शिनाख्ति के बाद उसे थाना लाया गया। जहां से कोर्ट में ट्रांज़िट रिमांड लेकर दिल्ली पुलिस उसे ले गई.... मामला पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर महिला ने दुष्कर्म का आरोप क्यों लगाया... क्यों यह व्यवसायी दिल्ली जाया करते थे... उस महिला से जान पहचान कैसे हुई...
इस संबंध में धमतरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे ने बताया कि दिल्ली के एक थाना क्षेत्र में रेप का केस दर्ज हुआ है। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया है। आरोपी को उठाने के लिए पुलिस पहुंची थी। आरोपी गुजराती कॉलोनी निवासी का जिसे अरेस्ट करने पुलिस आई थी।




0 टिप्पणियाँ