सिटी कोतवाली पुलिस की कार्यवाही ,आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
धमतरी। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत गणेश चौक में घर में घुसकर मारपीट एवं उत्पात मचाने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी सागर कसार निवासी गणेश चौक धमतरी द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 13 मई की रात्रि लगभग 10:30 बजे कुछ युवक लाठी-डंडा एवं रॉड लेकर उसके घर पहुंचे तथा सुमित कसार एवं दिलीप सोनकर के संबंध में पूछताछ करते हुए गाली-गलौच एवं मारपीट करने लगे।
आरोपियों द्वारा घर के अंदर घुसकर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई एवं जान से मारने की धमकी दी गई।
रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें हिरासत में लिया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी विजय सोनकर उर्फ मोनू के मेमोरण्डम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद किया गया।
▪️*प्रकरण में इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया* -
(01) विजय सोनकर उर्फ मोनू पिता संतोष सोनकर उम्र 28 साल साकिन सदर दक्षिण वार्ड धमतरी
(02) अमन सोनकर पिता कमलेश उम्र 22 साल साकिन रामबाग धमतरी
(03) विकास निर्मलकर पिता हेमलाल निर्मलकर उम्र 21 साल साकिन विध्यवासिनी वार्ड कारगिल चौक धमतरी
(04) योगी सोनकर उर्फ छोटू सोनकर पिता स्व० राम सोनकर उम्र 27 साल साकिन साकिन विध्यवासिनी वार्ड धमतरी
(05) सोम त्रिपाठी पिता आलोक त्रिपाठी उम्र 19 साल साकिन मराठापारा नाथुराम स्कुल के पास धमतरी।
आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
जांच के दौरान यह भी पाया गया कि आरोपी विजय सोनकर उर्फ मोनू, उम्र 28 वर्ष एवं योगी सोनकर उर्फ छोटू सोनकर, उम्र 27 वर्ष दोनों के विरुद्ध पूर्व में भी सिटी कोतवाली धमतरी में मारपीट एवं धमकी से संबंधित आपराधिक प्रकरण दर्ज है।




0 टिप्पणियाँ