NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Arrest: भखारा शराब दुकान परिसर में लूट की वारदात का खुलासा...नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

 


 आरोपियों ने युवक से नगदी एवं मोबाइल लूटा - घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू एवं नगदी रकम बरामद

धमतरी।भखारा शराब दुकान परिसर में युवक से चाकू दिखाकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के विरुद्ध धमतरी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


मिली जानकारी के अनुसार 25 मई को प्रार्थी अपने बड़े भाई के कहने पर शराब एवं डीजल खरीदने हेतु 3000 रुपये लेकर भखारा गया था। रात्रि लगभग 08 बजे जब प्रार्थी भखारा शराब दुकान परिसर पहुंचा, तब वहां पहले से मौजूद आरोपियों ने उसे रोककर पैसों की मांग की।पैसे देने से मना करने पर आरोपी अंशुमन साहू ने अपने पास रखे धारदार चाकू को प्रार्थी के गले में अड़ा दिया। वहीं आरोपी लोकेश पटेल एवं विधि से संघर्षरत बालक ने प्रार्थी को पकड़ लिया तथा आरोपी समीर निर्मलकर ने मारपीट कर प्रार्थी के पास रखे 3000 रुपये एवं मोबाइल फोन लूट लिया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।



घटना की सूचना पर थाना भखारा में धारा 309(4) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में थाना भखारा पुलिस टीम ने आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की। कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी-:अंशुमन साहू पिता ईश्वर साहू उम्र 18 वर्ष निवासी भखारा,लोकेश पटेल पिता स्व. छबीलाल पटेल उम्र 18 वर्ष निवासी भखारा तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिन्होंने घटना करना स्वीकार किया।आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त एक धारदार चाकू एवं नगदी रकम जप्त की गई है। वहीं घटना में शामिल एक अन्य आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही है तथा उसकी गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

विधि से संघर्षरत बालक की सामाजिक पृष्ठभूमि तैयार कर उसे  किशोर न्याय बोर्ड धमतरी के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ