अत्यंत दुःखद समाचार…पुलिस विभाग कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक विजय बैरागी जी का आज प्रातः लगभग 3:30 बजे ड्यूटी के दौरान पिकअप वाहन की ठोकर से दुखद निधन हो गया।वे अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्वक पालन कर रहे थे। उनका यह बलिदान सदैव याद रखा जाएगा।
मां कामाख्या जनकल्याण सेवा समिति धमतरी के अध्यक्ष खुबलाल ध्रुव ने कहा दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ एवं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।उन्होंने कहा
श्रद्धांजलि सभा आज शाम 5:30 से 6 बजे रुद्री चौक में आयोजित की गई है।सभी समाजसेवी साथियों एवं नागरिकों से विनम्र आग्रह है कि उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि अर्पित करें।

0 टिप्पणियाँ