धमतरी। 1 जून को धमतरी जिले के कुछ स्थानों पर पंचायत उपचुनाव है जिसमें ग्राम पंचायत लीलर भी शामिल है। प्रचार समाप्त होने के पहले क्षेत्र के जनप्रतिनिधि खूब लाल ध्रुव ने सरपंच प्रत्याशी बुद्धेश्वर कंवर के पक्ष में जनसंपर्क किया।उन्होंने बताया कि ग्रामवासियों से मिलकर विकास, सुशासन और सशक्त पंचायत निर्माण के लिए समर्थन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। क्षेत्र की जनता में बुद्धेश्वर कंवर के प्रति उत्साह, विश्वास और अपार समर्थन देखने को मिला।इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश नेतृत्वकर्ता हेमलता शर्मा की भी उपस्थिति रही।


0 टिप्पणियाँ