NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Breaking: फायरिंग के दौरान रायफल का चैंबर फटने से नगर सेना का जवान गंभीर रूप से घायल

 



बलौदा बाजार निवासी नगर सेना का जवान धमतरी ट्रेनिंग में आया हुआ था

भूपेंद्र साहू

धमतरी। जिले के मरादेव (रुद्री)फायरिंग रेंज में सोमवार को नगर सेना के प्रशिक्षण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। फायरिंग अभ्यास के दौरान अचानक राइफल का चैंबर फटने से एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और प्रशिक्षण में शामिल अन्य जवानों में भी दहशत फैल गई। घायल जवान को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, नगरसेना छत्तीसगढ़ के 136 जवान एक माह की ट्रेनिंग में धमतरी रुद्री पहुंचे हुए हैं। ट्रेनिंग के अंतिम दिन 4 मई की दोपहर फायरिंग के बाद एक जवान का पॉइंट 303 राइफल का चैंबर अचानक ब्लास्ट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि राइफल के टूटे हुए पार्ट्स सीधे बाजू जवान के सिर के निचे जा लगा, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। साथी जवानों और अधिकारियों ने तुरंत घायल को संभाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।घायल जवान की चौबेलाल टंडन, निवासी बलोदा बाजार है। प्रारंभिक तौर पर राइफल में तकनीकी खराबी को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि अधिकारियों द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।



लीडरशीप ट्रेनिंग में छत्तीसगढ़ से आये हुए हैं जवान

प्रशिक्षण प्रभारी डी आर बांधे ASI ने बताया कि जवानों का प्रशिक्षण चल रहा है, जिसका सोमवार को अंतिम दिन था। इस प्रशिक्षण में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से कुल 136 जवान शामिल आये हुए हैं। कमांडेंट संजय मिश्रा कमांडेंट प्रशिक्षण की निगरानी में धमतरी पहुंचे हुए थे। सोमवार 4 मई को ट्रेनिंग का अंतिम दिन था। जिसमें चौबे लाल टंडन भी शामिल था। 10 के ग्रुप में यह तीसरे नंबर पर खड़ा हुआ था। फायरिंग होने के बाद अचानक बाजू में खड़े जवान के रायफल के चेंबर फट गया, जिसका छोटा टुकड़ा चौबेलाल के सिर के नीचे में जा लगा। तुरंत उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हो सकता है कि राइफल का पार्ट्स उसके सिर में फंसा हुआ होगा।

 एक जवान को मिलता है 20 राउंड

 श्री बांधे ने बताया कि यह लीडरशिप ट्रेनिंग था। प्रशिक्षण के अंतिम दिन फायरिंग रहता है। एक जवान को 20 राउंड करना होता है। यह अंतिम ग्रुप था, फायरिंग हो जाने के बाद यह घटना हुई है। इसमें 4 × 4 का टारगेट रहता है। उसके हिसाब से जवानों को नंबर दिए जाते हैं। राइफल की नियमित रूप से सप्ताहिक जांच होती है।इसे माना ट्रेनिंग सेंटर से लाया गया था। हो सकता है कि गर्मी की वजह से ऐसा हुआ होगा। यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा।



स्थिति पर रखी जा रही है नजर 

इस संबंध में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ अरुण टोंडर ने बताया कि नगर सेना के जवान को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया था।बताया जा रहा है की राइफल का टुकड़ा जवान के सिर के नीचे में लगा है, जिससे वह लहू लुहान हो गया था। तुरंत इलाज शुरू कर दिया गया है।एक्स रे की जा रही है जिसके बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि अंदर में कितनी चोट है या कोई मेटल फंसा हुआ है क्या। फिलहाल  जवान की स्थिति खतरे से बाहर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ