धमतरी। कुछ दिनों पहले राज्य सरकार ने सभी जिलों में लाइफ सपोर्टिंग सहित अन्य एंबुलेंस भेजे हैं। लेकिन धमतरी में सरकारी एंबुलेंस घायल जवान को रायपुर ले जाने के लिए नहीं मिल पाई। जिसकी वजह से उन्हें प्राइवेट एंबुलेंस में रामकृष्ण केयर अस्पताल रायपुर ले जाना पड़ा।
वर्तमान में राज्य शासन का सुशासन तिहार चल रहा है। जहां पर मुख्यमंत्री स्वयं पहुंचकर समस्याओं का तुरंत निराकरण का आदेश देते हैं। लापरवाही पर कार्यवाही भी कर रहे हैं।दूसरी तरफ जिला अस्पताल की लापरवाही के चलते फायरिंग में घायल नगर सैनिक के जवान को प्राइवेट एंबुलेंस से बेहतर इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया।जिला अस्पताल में करीब दो एंबुलेंस मौजूद होने के बावजूद रेफर के लिए मदद नहीं मिल पाई। यहां बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने पर एम्बुलेंस होने के बड़ी बड़ी दावा करते हैं।
ज्ञात हो कि 4 मई सोमवार को धमतरी मरादेव फायरिंग रेंज में नगरसेना का जवान घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। उसके सिर के नीचे में गंभीर चोट आई थी। बेहतर इलाज के लिए रामकृष्ण केयर अस्पताल रायपुर ले जाना था। प्राइवेट एंबुलेंस से शिवा प्रधान ने उन्हें रायपुर पहुंचाया।
इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ अरुण टोंडर ने बताया कि एंबुलेंस का ड्राइवर खाना खाने गया था।इसके साथ ही शासकीय एंबुलेंस सिर्फ मेकाहारा जाता है निजी अस्पताल में नहीं ले जा पाते हैं।




0 टिप्पणियाँ