NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

कार के अंदर से चल रहा था ऑनलाइन IPL सट्टा का कारोबार, बाबू 1 2 3 4 ने खोले कई राज..दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

 



लाखों रुपये के मोबाइल, कार एवं नगदी जप्त

धमतरी।थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन सट्टा खेलते दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।पेट्रोलिंग के दौरान अंबेडकर चौक के पास मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति पीजी कॉलेज मैदान में खड़ी टाटा नेक्सॉन कार क्रमांक CG 05 AK 3677 के अंदर मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खेल रहे हैं तथा रुपये-पैसों का लेनदेन कर रहे हैं।तत्काल पुलिस टीम द्वारा गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।



पुलिस टीम को देखकर आसपास मौजूद कुछ लोग मौके से फरार हो गए, वहीं कार के भीतर बैठे दो व्यक्तियों को मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम - अमीत वाधवानी पिता मुकेश  वाधवानी उम्र 30 वर्ष निवासी नीलकमल गली आमापारा धमतरी, हाल अर्जुन रेसिडेंसी शांति कॉलोनी धमतरी और विजय ग्वालानी उर्फ बब्बू पिता स्व. अशोक ग्वालानी उम्र 30 वर्ष निवासी विवेकानंद कॉलोनी झूलेलाल नगर धमतरी का रहने वाला बताया।


जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन में “All Panel Exchange” नामक ऑनलाइन सट्टा प्लेटफॉर्म की आईडी संचालित होना पाया गया, जिसके माध्यम से आईपीएल मैचों में हार-जीत पर रुपये-पैसों का दांव लगाया जा रहा था।
पूछताछ में आरोपियों द्वारा ऑनलाइन सट्टा संचालन एवं रकम के लेनदेन संबंधी जानकारी स्वीकार की गई। अमित ने यह भी बताया कि वह नितिन से 1 मई को 5000रु में ID लिया था और उसके पैसे का लेनदेन भी नितिन ही करता था। अब देखना होगा कि पुलिस नितिन तक कब पहुंचती है।

▪️*पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से* -
▪️ दो नग आईफोन मोबाइल
▪️ एक नग रियलमी मोबाइल
▪️ एक नग रियलमी WC-51 मोबाइल
▪️ नगदी रकम 5,200 रुपये
▪️ टाटा नेक्सॉन कार क्रमांक CG 05 AK 3677
कुल जुमला लगभग 5,40,200/- रुपये का मशरूका जप्त किया गया।
मामले में थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 133/26 धारा 7(1) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 एवं धारा 112, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।


गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, बैंक खातों, यूपीआई आईडी एवं अन्य डिजिटल माध्यमों का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है।
साथ ही ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं आईडी संचालकों की विस्तृत जांच की जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जा सके। धमतरी पुलिस द्वारा पूरे नेटवर्क की गहन जांच करते हुए ऑनलाइन सट्टा कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने लगातार कार्यवाही जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ