NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

IPL ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर धमतरी पुलिस का प्रहार... लाइव मैच में हार-जीत का खेल बेनकाब, एक आरोपी गिरफ्तार

 


रेड्डीअन्ना वेबसाइट के माध्यम से संचालित हो रहा था आन लाइन आईपीएल अवैध सट्टा नेटवर्क

धमतरी।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वाराअवैध जुआ एवं सट्टा एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। साथ ही ऑनलाइन सट्टा खेलने एवं खिलाने वाले व्यक्तियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।


थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आमातालाब रोड, यादव भवन के पास एक व्यक्ति अपने मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा (आईपीएल टी-20 क्रिकेट मैच) संचालित कर रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना सिटी कोतवाली की टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गवाहों की उपस्थिति में मौके पर रेड कार्यवाही की।मौके पर संस्कार ग्वाल पिता रमेश यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी रामसागरपारा धमतरी को संदेहास्पद अवस्था में पकड़ा गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक Realme C-55 मोबाइल, जिसमें Reddyanna.com वेबसाइट पर आईडी बनाकर आईपीएल मैच में रुपये-पैसे का हार-जीत का दांव लगाया जा रहा था, पाया गया।
आरोपी ने स्वयं के बैंक खाते (स्टेट बैंक धमतरी) के माध्यम से रकम का लेन-देन करना स्वीकार किया।



◆ *मौके से आरोपी के कब्जे से निम्न सामग्री जप्त की गई -*
●  एक नग मोबाइल फोन (Realme C-55) – कीमती 10,000रूपये
●  स्कूटर (Jupiter 125, क्रमांक CG-05-AR-7569) – कीमती 1,20,000रूपये
● नगदी राशि – 1,600रुपये
कुल जप्त संपत्ति 1,31,600रु

आरोपी के विरुद्ध धारा 7(क) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर  न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ