NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

परिवार IPL मैच देखने गया, इधर चोरों ने किया नगदी और जेवर को साफ, दूसरे दिन शिक्षिका के घर भी हो गई चोरी

  


लगातार दो दिनों में दो घरों में चोरी से कॉलोनी वासी दहशत में


भूपेंद्र साहू

धमतरी।सिहावा रोड स्थित अर्जुन रेजिडेंसी के दो सूने मकान में लगातार 2 दिन हुए चोरी से कॉलोनीवासी सहम गए हैं। पहले एक सुने मकान में तीन चोरों ने धावा बोलकर 4 लाख से ज्यादा का माल ले उड़े। हौसले अपने बुलंद थे कि दूसरे दिन फिर से सूने मकान में चोरी की है। जहां से भी नगदी और जेवर चोरी होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस घटनास्थल का मुहाना कर जांच में जुट गई है


 अर्जुन रेसीडेंसी निवासी आशीष भट्टाचार्य ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 10 मई की सुबह करीबन 8.30 बजे घर पर ताला लगाकर अपनी पत्नि एवं बच्ची के साथ IPL मैंच देखने रायपुर के लिये निकले थे।  आईपीएल मैंच देखे के बाद रात्रि 12 बजे करीबन मैच समाप्त होने के बाद अपने ससुराल खमतराई में रूक गया।11 मई की सुबह करीबन 11.30 बजे घर वापस आकर देखा तो घर के सामने गेट का कुंदा टूटा हुआ था। घर अंदर जाकर जाकर देखे तो दोनो कमरा में रखे 2-2 आलमारी का सामान बिखरा पड़ा था चेक किया तो आलमारी में रखे नगदी 2 लाख तथा एक नग सोने का हार, कुछ छोटे बडे सोने का बाली, 8 नग छोटी बडी सोने की अंगुठी, 2 नग सोने का चैन, 2 नग सोने का चुड़ी, 2 जोड़ी चांदी का पायल, 4 नग चांदी का बिछिया, 1 नग चांदी का करधन, 4 नग चांदी का अंगुठी, 7 नग चांदी का सिक्‍का पुरानी इस्‍तेमाली कीमती करीबन 2 लाख12,000 रू नही था। घर के पीछे तरफ देखे तो घर के पीछे दिवाल में लगे लोहे का ग्रील का राड टुटा हुआ था। लकड़ी के दरवाजा को तोड़कर अंदर घुसे है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरा को चेक किये तो तीन अज्ञात व्यक्ति घर के ग्रील व दरवाजा को तोड़कर अंदर आते दिख रहें है। आशीष ने बताया कि पीछे ग्रिल ऊंचा है सीसी कैमरा के आधार पर एक दूसरे के कंधे पर चढ़कर वह ऊपर से घुसे थे। थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट पर अज्ञात तीन लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 3(5), 305(a), 331(4) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


शिक्षिका के घर दूसरे दिन हुई चोरी

 चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि दूसरे दिन फिर से इसी कॉलोनी में सूने मकान में हाथ साफ कर दिया। मकान म्युनिसिपल स्कूल में टीचर संतोषी अग्रवाल का है, जो अपने बेटे के पास बैंगलोर गई हुई है।पड़ोसी ने अंदर लाइट जलते हुए देखकर उन्हें सूचना दी। धमतरी के उनके रिश्तेदार जब घर पहुंचे तो देखा सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था अलमारी खुले हुए थे। आशंका है कि यहां भी कुछ नगदी और जेवर की चोरी हुई होगी।

जांच की जा रही है

 इस दोनों मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे ने बताया कि आशीष भट्टाचार्य के घर तीन लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। सूचना पर साइबर और कोतवाली की टीम पहुंची। दूसरे दिन भी एक और चोरी की सूचना मिली है। दोनों मामले में जांच की जा रही है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ