NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

NEET परीक्षा रद्द,पुनः होगी परीक्षा.. पेपर लीक की जांच सीबीआई करेगी

 

रायपुर।नेशनल टेस्टिंग एजेंसी  ने NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है।परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी।इसके पेपर लीक होने को लेकर विवाद बढ़ गया था। इसके बाद NTA ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है। एजेंसी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि 3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET UG परीक्षा अब दोबारा कराई जाएगी। नई परीक्षा की तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी। इस फैसले के बाद हड़कंप मच गया है। विद्यार्थियों को फिर से तैयारी करनी होगी।

NTA ने कहा कि 10 मई 2026 की प्रेस रिलीज के क्रम में यह फैसला लिया गया है।एजेंसी के मुताबिक, 8 मई को परीक्षा से जुड़े मामलों को स्वतंत्र जांच और जरूरी कार्रवाई के लिए केंद्रीय एजेंसियों को भेजा गया था। इसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से मिले इनपुट और जांच रिपोर्ट की समीक्षा की गई।पेपर लीक होने को लेकर CBI जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

एजेंसी ने कहा कि एग्जाम सिस्टम में पारदर्शिता बनाए रखने और निष्पक्ष व विश्वसनीय परीक्षा तय करने के लिए यह कदम उठाया गया है। NTA के अनुसार, अब NEET UG 2026 परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी. नई परीक्षा की तारीख, एडमिट कार्ड जारी करने का शेड्यूल और अन्य जरूरी जानकारी जल्द ही एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य आधिकारिक माध्यमों से जारी की जाएगी। NTA ने छात्रों, अभिभावकों और आम लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ