NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Protest: जैतपुरी गांव के कब्जाधारियों को न्याय दिलाने पहुंचे कांग्रेसी,लगाया आरोप



धमतरी।जिले के अंतिम छोर में बसे ग्राम जैतपुरी के 166 ग्रामीणों पर आरोप है कि उन्होंने वन विभाग के लाखों पेड़ काटे हैं एवं वन विभाग के जमीन पर अवैध कब्जा किए हैं। डीएफओ के साथ मारपीट मामले में ग्रामीणों का कहना है कि वन विभागों के अधिकारी कर्मचारीयों के द्वारा गांव वालों को घर से निकाल निकाल कर मारपीट किया गया है। इन कब्जाधारियों आदिवासियों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेसी नेताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपा।


कांग्रेस नेताओं का कहना है कि आदिवासियों को उनकी हक की जमीन से अलग नहीं किया जा सकता। आदिवासी ग्रामीणों का कहना है कि वह टाइगर रिजर्व की भूमि पर खेती नहीं कर रहे हैं बल्कि अपने पुर्वजों से मिली जमीन पर खेती कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि वन विभाग द्वारा लगाए गए पेड़ों के काटने की बात गलत है जितने पेड़ लगे थे वह अब भी मौजूद हैं किसी पेड़ को काटा नहीं गया है। 

 लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं किसान नेता ने कहा कि आदिवासियों पर अत्याचार करना बंद करें जब छत्तीसगढ़ में कई लाख  पेड़ काटा गया तब वन विभाग के अधिकारियों को पता ही नहीं था जब ड्रोन से देखा गया तब वन विभागों की आंखें खुली। गरीब आदिवासियों पर अत्याचार करना एवं उनके पेट रोजी के साथ खिलवाड़ ना करते हुए जो पूर्व में छत्तीसगढ़ के जंगल से कई लाख पेड़ काटे गए हैं जिसमें  वन विभाग के कई अधिकारी कर्मचारी संतृप्त है, उनकी जांच करें एवं दोषी कर्मचारी अधिकारी पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें।

 


 कांग्रेस सरकार शुरू से आदिवासियों को उनका हक दिलाने का कार्य कर रही है साथ ही ऐसे धरना आंदोलन में कांग्रेस के नेता हमेशा साथ देते आ रहे हैं जब से डबल इंजन की सरकार आई है तब से वन भूमि के पेड़ों की भरपूर मात्रा में कटाई एवं प्रकृति के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है जो कांग्रेस पार्टी एवं आदिवासी भाई कभी सहन नहीं करेंगे। जल्द से जल्द इन कब्जाधारियों एवं आदिवासियों की समस्या का निराकरण करें।अकब्जाधारियों को न्याय नहीं दिलाया गया तो जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी एवं प्रदेश स्तर पर धरना एवं चक्का जाम की स्थिति बनेगी

इस प्रदर्शन में तारिणी चंद्राकर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी,  ओंकार साहू विधायक धमतरी, अंबिका मरकाम विधायक सिहावा   लक्ष्मी ध्रुव पूर्व विधायक, शरद लोहाना पूर्व अध्यक्ष, मोहन लालवानी पूर्व अध्यक्ष,मनोज साक्षी पूर्व जिला पंचायत सदस्य, बिंदा नेताम पूर्व जिला पंचायत सदस्य सरपंच ग्राम जैतपुरी एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं ग्राम जैतपुरी के ग्रामीण आदिवासी उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ