शासकीय भूमि में लगातार किया जा रहा कब्जा, कार्यवाही के डर से कब्जाधारियों में तिलमिलाहट, जोन अध्यक्ष के खिलाफ मिल जुल कर खोल रहे मोर्चा
रायपुर। वार्ड 53 54, और 55 में लगातार अवैध प्लाटिंग अवैध निर्माण और शासकीय भूमि में रसूख वालो के कब्जे को लेकर कई आवेदन जोन अध्यक्ष सचिन मेघानी के पास पहुचे हैं जिसमें अब कार्यवाही तय मानी जा रही है। जिसके बाद कब्जाधारी और रसूखदारो में तिलमिलाहट शुरू हो गई है। जहां कार्यवाही के डर से तिलमिलाकर जोन अध्यक्ष के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। जिसमें कई रसूखदार और ऊंचे पहुंच वाले हैं, जो अब कार्यवाही से डरने लगे हैं।जोन अध्यक्ष को ही हटाना चाहते हैं। जिसके लिए लगातार शिकायत ऊपर शिकायत हो रही है। जोन अध्यक्ष ने भी साफ किया है कि जिसके लिए मुझे चुना गया है मैं उस कर्तव्य का पालन करूंगा।लगातार अवैध प्लाटिंग, अवैध कब्जा और सरकारी भूमि कब्जाधारियों को सबक सिखाऊंगा जिसके लिए मैंने अभियान छेड़ा है और यह निरंतर जारी रहेगा। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मैं लोगों के लिए काम करूंगा जिसके लिए मुझे दायित्व मिला है उसका मैं निर्वहन करुंगा।

0 टिप्पणियाँ