NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

निजी विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ ने पुस्तक वितरण पर भेदभाव का लगाया आरोप,5 जुलाई तक अल्टीमेटम

 


स्कूल बंद कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन


भूपेंद्र साहू

धमतरी। प्रदेश अध्यक्ष सुबोध राठी एवं धमतरी जिला अध्यक्ष तरुण भांडे के संयुक्त नेतृत्व में निजी विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के बैनर तले जिले के 120 से अधिक विद्यालयों के संचालक, प्राचार्य और शिक्षक-कर्मचारी एक स्वर में सड़क पर उतरे। धमतरी, नगरी, कुरूद, मगरलोड और भखारा सहित पूरे जिले से लगभग 1000 से अधिक की संख्या में उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने 'हल्ला बोल' आंदोलन के जरिए प्रशासन के समक्ष अपनी आवाज बुलंद की।



जिला अध्यक्ष तरुण भांडे ने बताया कि यह आंदोलन शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्ट तंत्र और पाठ्य पुस्तक निगम की घोर लापरवाही के विरुद्ध है। तरुण भांडे ने कहा, "यह विडंबना है कि शासकीय स्कूलों को पुस्तकें मिल चुकी हैं, लेकिन निजी विद्यालयों के बच्चों के साथ यह भेदभावपूर्ण व्यवहार क्यों? हमारी मांग है कि छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा 5 जुलाई तक निजी विद्यालयों को आवश्यक शासकीय पुस्तकें अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। यदि इस तिथि तक पुस्तकें प्राप्त नहीं होती हैं, तो संघ पूरे प्रदेश में उग्र धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।"साथ ही, शिक्षा विभाग में मान्यता और आरटीई (RTE) के नाम पर जो भ्रष्टाचार पनप रहा है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष सुबोध राठी ने इस आंदोलन को छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में जारी संघर्ष का हिस्सा बताते हुए कहा कि निजी विद्यालय संचालकों का यह संगठित स्वरूप प्रशासन को यह बताने के लिए पर्याप्त है कि हम अपनी फाइलों के लिए किसी बाबू की रिश्वतखोरी के आगे झुकने वाले नहीं हैं।यह आंदोलन धमतरी की शिक्षा व्यवस्था में ईमानदारी की नई नींव रखने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।संघ ने कलेक्टर के नाम सौंपे ज्ञापन में मांग की है कि शिक्षा विभाग में सालों से जमे भ्रष्ट कर्मचारियों का तत्काल तबादला किया जाए और विभागीय कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता लाई जाए। संघ के सचिव गजेंद्र पटेल एवं सह-सचिव विशेष लखोटिया ने चेतावनी दी है कि यदि भ्रष्ट तंत्र पर कड़ा प्रहार नहीं हुआ, तो यह आंदोलन और अधिक व्यापक होगा।


इस आंदोलन को सफल बनाने में संघ के  एम.के. मसीह, विजय देशमुख, सूर्य प्रभा चेट्टियार , चुड़ामनी साहू,  मीडिया प्रभारी मुकेश राव ,कार्यकारिणी सदस्य गोपाल साहू,  पवन साहू, दिनेश पुरी गोस्वामी, नीलू चंद्राकर,तिहारु राम सिन्हा , विनोद पाण्डे, गजेंद्र पटेल, बसंत गजेंद्र, भूपेश चौधरी,हिमांशु पांडेय, प्रतीक्षा बाबर, अब्दुल सत्तार ख़ान, हुसैन सर, शिवराज साहू,मोहन सोनी, महेन्द्र यादव, कमलेश राठौर आदि मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ