धमतरी। चार दिन पहले धमतरी पुलिस ने जो हेरोइन मामले में कार्रवाई की थी उसी मामले में एक और सफलता मिली है। खरीदने के लिए पैसा उपलब्ध कराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
ज्ञात हो कि 19 जून को थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए आरोपी मुकेश कुमार साहू उर्फ बोनसी के कब्जे से 4.76 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), नगदी रकम, मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल सहित लगभग 2.30 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जप्त की गई थी।
विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपी मुकेश कुमार साहू उर्फ बोनसी से की गई पूछताछ, मेमोरेण्डम कथन एवं संकलित साक्ष्यों से यह तथ्य सामने आया कि आरोपी अभिनय तिवारी उर्फ लवली हेरोइन (चिट्टा) की खरीद के लिए राशि उपलब्ध कराई जाती थी तथा उसी के निर्देश पर मादक पदार्थ मंगवाया जाता था। जांच में यह भी पता चला कि चार दिन पूर्व गिरफ्तार आरोपी मुकेश कुमार साहू उर्फ बोनसी को राजनांदगांव से हेरोइन (चिट्टा) लाने हेतु नगद राशि एवं मोटरसाइकिल भी अभिनय तिवारी ने उपलब्ध कराई थी।




0 टिप्पणियाँ