धमतरी।बुधवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला धमतरी के जिलाध्यक्ष अमित महोबे के नेतृत्व एवं हरीश सिन्हा प्रांतीय सहसचिव की विशेष उपस्थिति में नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी से सौजन्य भेंट की गई। संघ ने जिले के शिक्षकों एवं विद्यालयों से संबंधित विभिन्न समस्याओं और मांगों के संबंध में विस्तृत की व ज्ञापन सौंपा। जिसमें vsk ऐप डाउनलोड करने और निजी मोबाइल उपयोग करने का विरोध करते हुए शासन से डिवाइस उपलब्ध कराने की मांग की।
शिक्षकों पर बढ़ते गैर-शैक्षणिक एवं मोबाइल आधारित कार्यों पर रोक, शैक्षणिक कैलेंडर का एकरूपता, सेवा पुस्तिका संधारण एवं अर्जित अवकाश संबंधी लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण, एकल शिक्षक एवं विषय शिक्षक विहीन विद्यालयों में पदपूर्ति, युक्तियुक्तकरण से प्रभावित शिक्षकों के वेतन भुगतान, चिकित्सा प्रतिपूर्ति राशि के शीघ्र भुगतान, जनगणना कार्य में संलग्न शिक्षकों के मानदेय एवं अनुपातिक अर्जित अवकाश प्रदान करने, सहायक शिक्षक से प्राथमिक शाला प्रधान पाठक की लंबित पदोन्नति शीघ्र कराने, शिक्षकों एवं लिपिकों का संलग्न कारण शीघ्र समाप्त करने, प्रत्येक टीम 3 माह में जिला स्तरीय परामर्शदात्री बैठक आहूत करने सहित सुचारू शाला संचालन एवं शैक्षिक गुणवत्ता से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से चर्चा की गई। संघ ने यह भी मांग की कि शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षण अध्यापन के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान किया जाए तथा विद्यालयों में आवश्यक संसाधनों एवं मानव संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
जिला शिक्षा अधिकारी ने ज्ञापन में उल्लिखित मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। संयुक्त शिक्षक संघ ने डीईओ से अपेक्षा व्यक्त की है कि शिक्षकों एवं विद्यालयों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करेंगे जिससे जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जाएगा।
इस दौरान ममता खालसा प्रांतध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, शेषनारायण गजेंद्र जिला सचिव, डेवेश साहू जिला कोषाध्यक्ष , शोभा दुबे, शोभा गुप्ता, निष्ठा तिवारी, प्रीति द्विवेदी, शिखा श्रीवास्तव, उषा साहू, मीनाक्षी वर्मा, हितेश साहू, वरुण साहू ब्लॉक अध्यक्ष धमतरी, हुमन चंद्राकार ब्लॉक अध्यक्ष कुरूद, वेदराम ब्लॉक अध्यक्ष मगरलोड, पदुम साहू ब्लॉक अध्यक्ष नगरी, विनीत मिश्रा, रमेश देवांगन, मोहेंद्र साहू, ज्ञानेंद्र गुप्ता ,आलोक मत्स्यपाल,पुरुषोत्तम निषाद, कमलेश तिवारी, प्रदीप सिन्हा, पवन परिहा मिथिलेश कंवर, चैन सिंह साहू ,हरीश निर्मलकर, हेमंत हिरवानी, सतीश साहू, ललित कश्यप अनिल सोरी राजकुमार सिन्हा ललित साहू आदि साथी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी दीपक सहारे ने दी।





0 टिप्पणियाँ